{"_id":"5c00d392bdec22418f491e8c","slug":"five-co-accused-including-former-coal-secretary-gupta-in-coal-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाला: पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता सहित पांच अन्य दोषी करार, तीन दिसंबर को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाला: पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता सहित पांच अन्य दोषी करार, तीन दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
एचसी गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता को कोयला घोटाला के एक मामले में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया। यह मामला पश्चिम बंगाल में कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित है।
विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर ने गुप्ता के अतिरिक्त निजी कंपनी विकास मेटल्स एंड पावर लिमिटेड, एक सेवारत और एक सेवानिवृत्त नौकरशाह--कोयला मंत्रालय में पूर्व संयुक्त सचिव के एस क्रोफा और कोयला मंत्रालय में तत्कालीन निदेशक (सीए-1) के सी सामरिया को मामले में दोषी ठहराया।
अदालत ने कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास पटानी और उसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आनंद मलिक को भी मामले में दोषी ठहराया। मामला पश्चिम बंगाल में मोइरा और मधुजोर (उत्तर और दक्षिण) कोयला ब्लॉकों का वीएमपीएल को किए गए आवंटन में कथित अनियमितता से संबंधित है।
विज्ञापन
सीबीआई ने सितंबर 2012 में मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। सभी पांचों दोषियों को हिरासत में ले लिया गया है और सजा पर दलीलों पर बहस तीन दिसंबर को होगी। दोषियों को अधिकतम सात साल के कारावास की सजा हो सकती है।

Delhi: Special court convicts 5 individuals including former Union Coal Secretary HC Gupta and one firm Vikas Metal Power Ltd. in alleged irregularities in allocation of Moira and Madhujore (North and South) coal blocks in West Bengal to Vikas Metal Power Ltd.
— ANI (@ANI) November 30, 2018