फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fishing boat capsized in Kerala coast locals protest against state ministers visit

Kerala: समुद्र में नाव पलटने से मछुआरे की मौत, घटनास्थल पहुंचे मंत्री, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2023 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 09:55 PM IST
सार

Kerala Fishing Boat Capsized: केरल के मुथलपोझी इलाके में मछुआरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लेने पहुंचे केरल के मंत्रियों को लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
fishing boat capsized in Kerala coast locals protest against state ministers visit
मछुआरों की नाव पलटने के बाद बचाव अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुथलपोझी इलाके में सोमवार को उस समय तनाव हो गया, जब सोमवार तड़के समुद्र में नाव पलटने के बाद लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था। दरअसल, राज्य के कुछ मंत्री मछुआरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की निगरानी के लिए तटीय गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने मंत्रियों की यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि मुथलपोझी के अरब सागर में नाव पलट जाने से एक मछुआरे की जान चली गई और तीन अन्य लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने बाद, जब शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री जीआर अनिल और परिवहन मंत्री एंटनी राजू दोपहर में अंजूथेंगु पुलिस स्टेशन की सीमा से सटे गांव पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछुआरों को बचाने के लिए अभियान में देरी
लोगों ने आरोप लगाया कि लापता मछुआरों को बचाने के लिए अभियान देरी से शुरू किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने मुथलपोझी समुद्र में जाने वाले मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से किए जाने वाले प्रयासों की कमी का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि यहां मौजूद अवैज्ञानिक ब्रेकवाटर सिस्टम के निर्माण के कारण पहले भी नाव दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

पादरी ने लोगों को मंत्रियों का रास्ता रोकने के लिए उकसाया
एक बयान में शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि लैटिन कैथोलिक चर्च के एक पुजारी ने वहां इकट्ठे हुए लोगों से मंत्रियों का रास्ता रोकने के लिए उकसाया और इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हालांकि, स्थानीय लोगों ने संयम बरता और उन्होंने फादर यूजीन परेरा के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया।

शिक्षा मंत्री ने आरोपों को किया खारिज
प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए शिवनकुट्टी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम जिला प्रशासन ने सुबह ही लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि कोस्टल गार्ड, स्थानीय पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों ने डोर्नियर विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह ही मछुआरों की तलाश शुरू कर दी थी।
 

पुलिस ने मृतक का शव किया बरामद
वहीं, अंजूथेंगु पुलिस ने कहा कि उन्होंने हादसे में मारे गए 42 वर्षीय कुंजुमोन का शव बरामद कर लिया है, जबकि तीन अन्य लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि उन्होंने मछुआरों की बात सुनी और उनकी मांग के अनुसार स्कूबा गोताखोरों की सेवाएं उपलब्ध कराईं।
 

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे शिक्षा मंत्री
मामले में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान अनुचित और भड़काऊ था। इसके लिए मंत्री को मछुआरा समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

fishing boat capsized in Kerala coast locals protest against state ministers visit
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

41 वर्षीय व्यक्ति को जीवनभर सश्रम कारावास की सजा होगी
कोच्चि  की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 2018-19 के दौरान एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के लिए 41 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशेष POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अदालत के न्यायाधीश के सोमन ने 11 वर्षीय लड़की से दरिंदगी के लिए नजारक्कल निवासी बीजू फ्रांसिस को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed