फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time Government collecting data of domestic workers 75.33 lakh registered on e-shram portal

ई-श्रम पोर्टल: पहली बार घरेलू कामगारों के आंकड़े जुटा रही सरकार, 75.33 लाख पंजीकृत, 3.5 करोड़ होने का अनुमान

Tue, 23 Nov 2021 05:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Nov 2021 05:40 AM IST
विज्ञापन
First time Government collecting data of domestic workers 75.33 lakh registered on e-shram portal
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : ANI

केंद्र सरकार घरेलू कामगारों के आंकड़े जुटाने के लिए पहली बार पूरे देश में सर्वे करा रही है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को घरेलू कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वे के फील्डवर्क को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


यह सर्वे 37 राज्यों के 742 जिलों में किया जाएगा। इसके नतीजे एक साल के भीतर आ सकते हैं। यादव ने कहा, सर्वे में देशभर के 5.5 लाख परिवारों के आंकड़ें शामिल होंगे। इसमें सभी तरह की घरेलू सेवाओं जैसे रसोइया, ड्राइवर, घर की देखभाल, ट्यूशन शिक्षक (बच्चों के लिए) और चौकीदार आदि को शामिल किया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल के मुताबिक, पंजीकृत 8.56 करोड़ असंगठित श्रमिकों में 8.8 फीसदी (75.33 लाख) घरेलू कामगार हैं।
विज्ञापन


श्रम सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अगर हम 38 करोड़ असंगठित कामगारों को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ लेते हैं तो देश में घरेलू कामगारों की संख्या तीन से साढ़े तीन करोड़ हो जाएगी। कृषि और निर्माण क्षेत्र के बाद घरेलू कामगार श्रमिकों की तीसरी सबसे बड़ी श्रेणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावी नीतियां बनाने में मिलेगी मदद : श्रम मंत्री
श्रम मंत्री ने कहा कि विस्तार के कारण तेज शहरीकरण से श्रमिकों का पलायन होगा और घरेलू कामगारों की संख्या में वृद्धि होगी। सर्वे का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर घरेलू कामगारों की संख्या, संगठित/असंगठित रोजगार, प्रवासी/गैर-प्रवासी, मजदूरी और अन्य सामाजिक-आर्थिक हालातों की जानकारी जुटाना है। इससे सरकार को घरेलू कामगारों के हित में नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed