फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time flyer arrested for smoking beedi Akasa Air flight Kempegowda International Airport

आकासा एयर: पहली बार किसी फ्लाइट से यात्रा कर रहा था शख्स, टॉयलेट में बीड़ी पी; उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 May 2023 05:32 PM IST
सार

आरोपी की पहचान राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के रहने वाले प्रवाणी कुमार के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद में फ्लाइट में सवार हुए थे और उन्हें एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स ने टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए हुए पाया। 

विज्ञापन
First time flyer arrested for smoking beedi Akasa Air flight Kempegowda International Airport
फ्लाइट में धूम्रपान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु जाने वाली आकासा एयर की फ्लाइट में यात्रा के दौरान बीड़ी पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) पर उतरने के बाद ड्यूटी मैनेजर ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन पर साथी यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेजा गया आरोपी
आरोपी की पहचान राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के रहने वाले प्रवीण कुमार (56 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद में फ्लाइट में सवार हुए थे और उन्हें एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स ने टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए हुए पाया। कुमार को बाद में बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बाद में उसने पुलिस के सामने खुलासा किया कि जिंदगीभर में यह उसकी पहली फ्लाइट थी और वह नियमों को नहीं जानता था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं हमेशा ट्रेन से यात्रा करता हूं, टॉयलेट में धूम्रपान करता हूं..
आरोपी ने पुलिस को बताया, मैं हमेशा ट्रेन से यात्रा करता हूं और टॉयलेट में धूम्रपान करता हूं। मैंने सोचा यहां भी ऐसा ही है, इसलिए मैंने बीड़ी पीने की सोची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा तलाशी के दौरान सिगरेट का पता लगाने में विफल रहना एक गंभीर चूक है। वे आसानी से पता लगा सकते हैं। इस तरह की घटना का एकमात्र कारण तलाशी में विफलता है।

इस साल की शुरुआत में फ्लाइट में सिगरेट जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed