फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first IVF mobile van for animals in Amreli, know all about

IVF Mobile Van: पशुओं के लिए देश की पहली चलित IVF लैब, संत मुरारी बापू व मंत्री रूपाला ने किया लोकार्पण

Mon, 02 Jan 2023 07:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Jan 2023 07:43 AM IST
सार

रविवार को अमरेली में सारही तपोवन आश्रम के भूमिपूजन कार्यक्रम में इस मोबाइल आईवीएफ वैन का उद्घाटन किया गया। केंद्र सरकार और अमर डेयरी के संयुक्त उपक्रम में यह वैन संचालित की जाएगी। यह पशुओं के लिए पहली आईवीएफ वैन है। 

विज्ञापन
first IVF mobile van for animals in Amreli, know all about
देश में पशुओं के लिए पहली आईवीएफ लैब का लोकार्पण - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पशुओं के इन विट्रो फर्टिलाइजेशन IVF के लिए पहली चलित लैब का लोकार्पण गुजरात के अमरेली में संत मुरारी बापू और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया। इसके जरिए उत्तम नस्ल की साहीवाल गायों के साथ ही अन्य नस्लों के पशुओं के प्रजनन को बढ़ावा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

रविवार को अमरेली में सारही तपोवन आश्रम के भूमिपूजन कार्यक्रम में इस मोबाइल आईवीएफ वैन का उद्घाटन किया गया। केंद्र सरकार और अमर डेयरी के संयुक्त उपक्रम में यह वैन संचालित की जाएगी। यह पशुओं के लिए देश की पहली आईवीएफ वैन है। 
विज्ञापन

 


केंद्रीय मंत्री रूपाला ने बताया कि यह भारत की पहली आईवीएफ मोबाइल इकाई है। इस इकाई की मदद से अमरेली के पशुपालकों को आईवीएफ तकनीक उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। 

बता दें, आईवीएफ उन्नत प्रजनन तकनीक है। यह प्रजनन में मदद करने और संतान उत्पत्ति की एक अत्याधुनिक प्रक्रिया है। अच्छी नस्ल के पशुओं के संवर्धन के लिए यह मोबाइल वैन कारगर साबित होगी। साहीवाल नस्ल की गायों व अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं की आबादी बढ़ाने में आईवीएफ वैन अहम भूमिका निभाएगी। 

जानें साहीवाल गाय के बारे में

  • साहीवाल देसी गाय है। इसका सिर चौड़ा, सींग मोटे व शरीर मध्यम आकार का होता है।
  • साहीवाल गायों का रंग अक्सर लाल और गहरा भूरा होता है। कुछ की त्वचा पर सफेद धब्बे भी रहते हैं। 
  • यह प्रजनन के बाद करीब 9-10 माह दूध देती है। 
  • यह गायें रोज 10 से 16 लीटर तक दूध देने में सफल होती हैं। अन्य देशी गायों की तुलना में इसकी दूध देने की क्षमता ज्यादा होती है। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed