{"_id":"5e8b5a4c8ebc3e72c03cd33c","slug":"first-coronavirus-patient-in-north-east-india-fully-recovered-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर में कोरोना से संक्रमित पहली मरीज ने दी वायरस को मात, पूरी तरह हुई ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर में कोरोना से संक्रमित पहली मरीज ने दी वायरस को मात, पूरी तरह हुई ठीक
Mon, 06 Apr 2020 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इम्फाल
पीटीआई, इम्फाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
मणिपुर में पिछले महीने 23 वर्षीय युवती कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, वह अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। यह पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस युवती ने ब्रिटेन की यात्रा की थी और 23 मार्च को इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयंत कुमार सिंह ने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट ठीक आई है और वह पूरी तरह से संक्रमण मुक्त है। मंत्री ने कहा, ‘यह पूरे चिकित्सा विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है खास तौर पर जेएनआईएमएस के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों के लिए।’
विज्ञापन
जेएनआईएमएस के निदेशक टी भीमो ने बताया कि चार अप्रैल को आई उसकी जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाई गई। बाद में पुष्टिकरण परीक्षण रिपोर्ट में भी वह संक्रमण मुक्त पाई गई। अब वह पूरी तरह से ठीक हो गई है।