फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Bollywood female superstar sridevi passed away live updates

श्रीदेवी का निधन: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों ने जताया शोक

Sun, 25 Feb 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
First Bollywood female superstar sridevi passed away live updates
sridevi
श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। 54 वर्षीय अदाकारा अपने परिवार के साथ एक शादी में शरीक होने दुबई गई हुई थी, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। फिल्म जगत में इस खबर से मातम छा गया है। 
विज्ञापन


घर के बाहर जुटी भीड़

अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात 8 बजे तक मुंबई लाया जाएगा, देर रात तक अन्तिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिल रही है। श्रीदेवी की मौत की खबर से फैन्स भी सदमें में हैं। उनके घर के बाहर भारी संख्या में श्रीदेवी के चाहने वाले इकट्ठे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख 

पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'     
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति ने प्रकट की संवेदनाएं 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर किया। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की मौत खबर से झटका लगा है। उनकी मूंदरन पिराई, लम्हे और इंग्लिश-विग्लिश जैसी फिल्में अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 

 
प्रिया दत्त

श्रीदेवी की मौत पर पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि श्रीदेवी का अचानक से हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद दुखी है। हमने एक महान कलाकार को कम उम्र में ही खो दिया। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। 
 
पीयूष गोयल


केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने श्रीदेवी के निधन पर कहा कि मैं श्रीदेवी की मौत से सदमे में हूं। कलाकार जगत में उनका भूमिका सराहनीय रही। हम सबने पर्दे पर उनके हुनर को देखा है। श्रीदेवी का जाना राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। मैं हृदय से श्रीदेवी के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।   

  शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी श्रीदेवी के देहान्त पर दुख प्रकट किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी के असय निधन से बेहद दुखी हूं।  अपने करियर में श्रीदेवी ने बहुमुखी प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है। श्रीदेवी के परिवार और फैन्स के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 
 
अमर सिंह 

अमर सिंह ने बताया कि वह उसी शादी में मौजूद थे जहां श्रीदेवी थीं। उन्होंने कहा कि दुबई में जिस शादी में वो मौजूद थीं, मैं भी वहीं था। दूसरे दिन मैंने एक समिट में जाने का निश्चय किया। मुझे दुख है कि मैंने यह निश्चय क्यों लिया वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता।  
  नितिन गडकरी

श्रीदेवी की आकास्मिक मौत से स्तब्ध हूं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 
  अनुराग ठाकुर


बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की फिल्मों के जरिए उनकी खूबसूरत यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। वो अपने वक्त की स्टार रहीं और भारतीय फिल्मों में उनका योगदान अतुलनीय है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed