फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire Onboard Aircraft Carrier INS Vikramaditya

INS Vikramaditya: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग पर चालक दल ने काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Fire Onboard Aircraft Carrier INS Vikramaditya
INS Vikramaditya - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर बुधवार को आग लगने की घटना की सूचना मिली। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक तट पर आज विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के संचालन के दौरान आग लग गई। लेकिन जहाज पर मौजूद अग्निशम यंत्रों का उपयोग करके चालक दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। नौसेना ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त यह कर्नाटक के करवार के पास गश्त पर था।

जनवरी 2014 में रूस से भारत आया था
बता दें कि 2.3 अरब डॉलर का विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य जनवरी 2014 में रूस से भारत आया था। इसे नवंबर 2013 में उत्तरी रूस के सेवेरोदविंस्क में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और अब यह कर्नाटक के कारवार में स्थित है। इसके एयर विंग में मिग 29K फाइटर जेट और कामोव हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

विज्ञापन


आईएनएस विक्रमादित्य 284 मीटर लंबा और 60 मीटर ऊंचा है। इसकी ऊंचाई की तुलना 20 मंजिला इमारत से की जा सकती है। जहाज का वजन 40,000 टन है और यह भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा और सबसे भारी जहाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed