फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire broke out in a 14-storey building in the Girgaon area of Mumbai

Maharashtra: मुंबई के गिरगांव में 14 मंजिला इमारत में लगी आग, 27 लोगों को बचाया गया

Sat, 30 Sep 2023 05:43 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 30 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई के गिरगांव में 14 मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

विज्ञापन
Fire broke out in a 14-storey building in the Girgaon area of Mumbai
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित गणेश कृपा सहकारी हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार दोपहर आग लगने के बाद विभिन्न मंजिलों पर रहने वाली 17 महिलाओं और पांच बच्चों सहित 27 लोगों को बचाया गया।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि 14 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बिजली स्पार्किंग से लगी आग तार की वायरिंग तक फैल गई। इमारत से धुआं निकलने के बाद कुछ निवासियों को इमारत को खाली करना पड़ा। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग को बुझाने तक बिल्डिंग की बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


कोलकाता: इत्र और आलू के चिप्स के गोदाम में लगी आग
राजधानी कोलकाता के इलियट रोड स्थित एक गोदाम में शनिवार को आग लग गई। पुलिस ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। गोदाम में इत्र और आलू के चिप्स के पैकेट रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हम युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed