{"_id":"60f6e19a8ebc3e6d49643543","slug":"fire-breaks-out-in-a-factory-in-maheshtala-west-bengal-five-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक घटना: पश्चिम बंगाल के महेशतला में एक फैक्टरी में आग लगी, पांच झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक घटना: पश्चिम बंगाल के महेशतला में एक फैक्टरी में आग लगी, पांच झुलसे
Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेशतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेशतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन पानी की कमी के चलते उन्हें उसे नियंत्रण में लाने में दिक्कत आ रही हैं क्योंकि आसपास में कोई जलाशय नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक रसायन फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि महेशतला शहर के रायपुर इलाके में पालन इंडस्ट्रीज की रसायन फैक्टरी में करीब पौने बारह बजे आग लग गई और आग में पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन पानी की कमी के चलते उन्हें उसे नियंत्रण में लाने में दिक्कत आ रही हैं क्योंकि आसपास में कोई जलाशय नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें आग लगने से पहले दो धमाकों की आवाज सुनायी दी। वैसे अधिकारियों के अनुसार आग की वजह का पता लगना अभी बाकी है। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियां खाली करवा ली गई हैं।
विज्ञापन