फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out at a chemical factory in Kolhapur, Maharashtra news and updates

महाराष्ट्र: कमला बिल्डिंग के बाद केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर 

Mon, 24 Jan 2022 02:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jan 2022 02:32 PM IST
सार

आग इतनी भीषण है कि चारों ओर से काला धुंआ और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। आग बुझाने के लिए अब तक दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैंं। 

विज्ञापन
Fire breaks out at a chemical factory in Kolhapur, Maharashtra news and updates
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही आग की एक घटना में सात लोगों की मौत की खबर आई थी कि अब कोल्हापुर की केमिकल फैक्टरी में भी भीषण आग की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को कोल्हापुर की केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि घटनास्थल से भयानक लपटें और काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


सात लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले शनिवार को मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग 18वीं मंजिल पर लगी थी, जिसे बुझाने के लिए 13 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया था। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 23 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। मुंबई में पिछले तीन महीने में ऊंची इमारतों में आग की यह चौथी घटना थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed