फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire at Mumbai's building, three firemen injured, four people were rescued in 12 hours of operation

मुंबई की इमारत में आग लगी, तीन फायरमैन जख्मी, 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में चार लोग बचाए गए 

Sun, 04 Aug 2019 05:44 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
Fire at Mumbai's building, three firemen injured, four people were rescued in 12 hours of operation
FIle Photo - फोटो : PTI

दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके में चार मंजिली इमारत में भीषण आग लगने तीन फायरमैन जख्मी हो गए। 12 घंटों के ऑपरेशन के दौरान ऊपरी मंजिल से चार व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने में रोबोट समेत आठ अग्निशमन जेट, एक एग्जॉस्ट ब्लोअर और थर्मन इमेंजिंग कैमरा का इस्तेमाल किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई अग्निशमन दल के प्रमुख पीएस राहंगडेल ने कहा कि आग शाम 4 बजकर 45 मिनट पर अब्दुल रहमान सड़क स्थित नवरंग बिल्डिंग में लगी थी लेकिन फायरमैन और मशीनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी आपदा को टाल दिया गया। बचाव और राहत कार्यों में एक रोबोट भी शामिल था। 
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही चार अग्निशमन जेट को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। आग बुझाने के लिए तकरीबन 150 फायरमैन को काम पर लगाया गया। रहंगडेल ने कहा कि आग भूतल पर लगी थी। बिजली की तारों, मचान और मेजेनाइन फर्श पर भी आग सीमित थी लेकिन आग के कारण घने धुएं ने इमारत को घेर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बचाव अभियान में बाधा भी आई। लेकिन अग्निशमन कर्मियों की वजह से एक आदमी और तीन महिलाओं को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया। चारों ऊपरी तलों पर फंसे हुए थे। नवरंग बिल्ंिडग चार मंजिला व्यावसायिक सह आवासीय भवन है। इस दौरान तीन फायरमैन घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed