फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against BJP IT Cell chief Amit Malviya in karnataka

Karnataka: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट

Wed, 28 Jun 2023 12:32 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR filed against BJP IT Cell chief Amit Malviya in karnataka
Amit Malviya - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। अमित मालवीय पर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के रमेश बाबू की शिकायत के बाद, मालवीय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भाजपा को दिक्कत है तो कोर्ट जाएं
कर्नाटक के आई टी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा को देश का कानून, संविधान का पालन करने में दिक्कत है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक्कत है। भाजपा बताए कि एफआईआर में कौन सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज हुआ है। उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? एफआईआर दर्ज होने में एक हफ्ते का वक्त लगा है। अगर उनको दिक्कत है तो वे कोर्ट जाएं। 
विज्ञापन


पहले क्यों नहीं हुई एफआईआर दर्ज कांग्रेस
कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि उन पर एक नहीं बल्कि और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी क्योंकि वो न केवल सच के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि उन्होंने लोगों के चरित्र, छवि के साथ खिलवाड़ किया और देश की छवि खराब करने में सबसे ज्यादा योगदान बीजेपी के आईटी सेल का रहा है। मैं तो हैरान हूं कि सरकार ने उन पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफआईआर राजनीति से प्रेरित
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया कि अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। राहुल गांधी के खिलाफ उनके कथित बयान के लिए आईपीसी की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम इसे अदालत में चुनौती देंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed