{"_id":"5d057ed58ebc3e0d7b79d236","slug":"fir-against-jignesh-mevani-for-tweeting-fake-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ फर्जी वीडियो ट्वीट करने पर एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ फर्जी वीडियो ट्वीट करने पर एफआईआर
Sun, 16 Jun 2019 04:57 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी
गुजरात में निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा कर वलसाड के एक निजी स्कूल को बदनाम करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वडगाम विधानसभा सीट से विधायक मेवाणी ने 20 मई को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें एक व्यक्ति अर्धनग्न स्कूली बच्चे की पिटाई कर रहा है। मेवाणी ने दावा किया था कि यह व्यक्ति वलसाड स्थित आरएमवीएम स्कूल का शिक्षक है। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो साझा करने के साथ ही इसे पीएमओ को भी टैग किया था।
स्कूल की प्राचार्या विजल कुमारी पटेल ने बृहस्पतिवार को वलसाड टाउन पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो उनके स्कूल का नहीं है और मेवाणी उनके स्कूल और वहां काम कर रहे शिक्षकों को बदनाम कर रहे हैं। पटेल की शिकायत पर पुलिस ने मेवाणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) (बदनीयत से अफवाह फैलाना) और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि बाद में इस वीडियो को हटा लिया गया था।