फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against BJP leader and ex-Minister Eshwarappa for his 'shoot the traitor' remark

Karnataka: एस ईश्वरप्पा की टिप्पणी के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानें क्या बोला था भाजपा नेता ने

Sat, 10 Feb 2024 09:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 09:02 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री के एस ईश्वरप्पा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन
FIR against BJP leader and ex-Minister Eshwarappa for his 'shoot the traitor' remark
ईश्वरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री के एस ईश्वरप्पा के खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान उनकी 'दो नेताओं को गोली मारो' टिप्पणी पर मामला दर्ज हो गया है। उन्हें पुलिस ने एक नोटिस भी थमाया है। हनुमनथप्पा की शिकायत के आधार पर दावणगेरे एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया था। बता दें यह कार्रवाई तब की गई जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नेता के बयान के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला
गुरुवार को कार्यक्रम में एस ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहता हूं कि वे दो गद्दारों को गोली मारने के लिए एक कानून लाएं, जो दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाना चाहते हैं। अपने खिलाफ एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईश्वरप्पा ने शिवमोग्गा में कहा कि वह इस तरह की एफआईआर से नहीं डरते। ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं राष्ट्रवाद और हिंदुत्व से संबंधित सिद्धांतों पर मेरे खिलाफ 100 ऐसी एफआईआर से नहीं डरता। वहीं ईश्वरप्पा के बयान पर टिप्पणी करते हुए कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि यह बयान भाजपा नेता की बुद्धि के स्तर को दर्शाता है।
विज्ञापन


उनके बयान को अलग तरीके से लिया गया- येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग पूर्व मंत्री के एस ईश्वरप्पा की 'गद्दारों को गोली मारो' वाली टिप्पणी को अलग अर्थ देने के लिए उसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा में कहा कि ईश्वरप्पा ने केवल देशद्रोहियों को गोली मारने के लिए कानून बनाने की मांग की थी। ईश्वरप्पा के बयान और उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों के बीच कोई संबंध नहीं है। येदियुरप्पा ने कहा कि ईश्वरप्पा अपने खिलाफ एफआईआर का सामना करने में सक्षम हैं। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने ईश्वरप्पा का समर्थन करते हुए कहा कि देश के विभाजन पर कोई चुप नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed