{"_id":"66d6efebbfac01490d0942e7","slug":"financial-irregularities-case-former-principal-rg-kar-medical-college-sent-to-eight-day-cbi-custody-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: आठ दिन की CBI हिरासत में भेजे गए आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, वित्तीय अनियमितता का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: आठ दिन की CBI हिरासत में भेजे गए आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, वित्तीय अनियमितता का मामला
Wed, 04 Sep 2024 04:18 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:18 AM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मंगलवार को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
संदीप घोष।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ दिनों की हिरासत में भेजा। सीबीआई मंगलवार दोपहर बाद घोष को निजाम पैलेस के सीबीआई दफ्तर से बाहर निकालकर अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत में ले गई। कोर्ट से बाहर ले जाते समय भीड़ में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने संदीप घोष को थप्पड़ मार दिया। सीबीआई ने अदालत से संदीप की 10 दिनों की हिरासत की मांग की।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार संदीप को उनके हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि एक बड़ा वित्तीय भ्रष्टाचार चक्र है और यह जानना आवश्यक है कि इस चक्र में कौन-कौन शामिल हैं। सीबीईआई की सारी बातें सुनने के बाद कोर्ट ने संदीप घोष को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इस दौरान अदालत के आसपास वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य घोष को निलंबित कर दिया है।