फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance ministry says 99.5% debit cards safe

वित्त मंत्रालय ने दिया भरोसा, 99.5% डेबिट कार्ड्स सुरक्षित

Fri, 21 Oct 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Finance ministry says 99.5% debit cards safe
डेमो पिक
वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के 32 लाख से अधिक डेबिट कार्ड ब्लाक करने की सूचना के बीच वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डेबिट कार्ड्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। 32 लाख कार्ड्स के प्रभावित होने से बहुत ज्यादा तनाव लेने और डरने की जरूरत नहीं है। वहीं हिताची पेमेंट सर्विसेज और मास्टरकार्ड ने भी किसी तरह की चूक से इनकार किया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीसी मुर्मु ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सिर्फ 0.5 फीसदी डेबिट कार्ड्स के डिटेल का समझौता हुआ है, जबकि 99.5 फीसदी कार्ड्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। बैंक के ग्राहकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में तकरीबन 60 करोड़ डेबिट कार्ड्स ऑफरेशन होते हैं। इनमें से 19 करोड़ देश में विकसित रुपए कार्ड हैं, वहीं अन्य बचे विसा और मास्टर कार्ड अभी भी समर्थ हैं। चूंकि जो डेटा लीक हुई है वह कुछ विशिष्ट मशीनों से कुछ निश्चित समय अंतराल पर हुई है। यह कुछ समय का मुद्दा है। बैंक ने अपने ग्राहकों से बात की है कि वह अपने कार्ड रिप्लेस करें या पिन को चेंज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केनरा बैंक ने ग्राहकों को दी है नसीहत

Finance ministry says 99.5% debit cards safe
डेमो पिक
अपने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कैनरा बैंक ने कहा है, सुरक्षा कारणों को देखते हुए अपने एटीएम पीन को तत्काल बदल दें। मामले को देखते हुए वे 21 अक्टूबर 2016 तक के कार्ड को देख रहे हैं।

ये बयान ऐसे समय में आए हैं जबकि रपटों के अनुसार हिताची पेमेंट के डेटा में सेंध के बाद विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों के 32 लाख से अधिक डेबिट कार्ड या तो ब्लाक कर दिए हैं या वापस मंगवाए हैं ताकि उन्हें किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed