फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministry expressed concern said risks like rise in crude oil and lack of monsoon are serious

Finance Ministry: वित्त मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- कच्चे तेल में तेजी और मानसून की कमी जैसे जोखिम गंभीर विषय

Sat, 23 Sep 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2023 06:22 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद हम 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने के अनुमान को लेकर सहज बने हुए हैं।

विज्ञापन
Finance Ministry expressed concern said risks like rise in crude oil and lack of monsoon are serious
वित्त मंत्रालय की आईएमआर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों के कर्ज में वृद्धि, कंपनियों के मुनाफे में सुधार व निजी पूंजी निर्माण के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.5% की वृद्धि हासिल कर लेगी। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों व मानसून की कमी जैसे जोखिम बने हुए हैं। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को अगस्त की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद हम 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने के अनुमान को लेकर सहज बने हुए हैं। यह घरेलू निवेश की ताकत और पूंजीगत खर्च पर सरकार के जोर का नतीजा है। राज्य भी पूंजीगत खर्च को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। 

विज्ञापन

दूसरी तिमाही में भी बनी रहेगी वृद्धि की रफ्तार
मंत्रालय ने कहा, बाहरी मांग ने घरेलू वृद्धि प्रोत्साहन को पूरक बनाने का काम किया है। पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि में शुद्ध निर्यात का योगदान बढ़ गया क्योंकि सेवाओं के निर्यात ने अच्छा प्रदर्शन किया। जुलाई और अगस्त के उच्च आवृत्ति संकेतकों से दूसरी तिमाही में भी वृद्धि दर ऊंची रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed