फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Sitharaman says Global cooperation needed to deal with challenges at Global Fintech Fest

Mumbai: ‘चुनौतियों से निपटने को वैश्विक सहयोग की आवश्यकता’, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

Tue, 05 Sep 2023 11:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:31 AM IST
सार

वित्त मंत्री सीतारमण ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के चौथे संस्करण के उद्घाटन सत्र में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम एक बहुत ही बहु-ध्रुवीय, बहुत गतिशील और मजबूत दुनिया में रह रहे हैं, जो कई संकटों का सामना कर रही है।

विज्ञापन
Finance Minister Sitharaman says Global cooperation needed to deal with challenges at Global Fintech Fest
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जो कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

विज्ञापन

सभी चुनौतियों से निपटने को...

दरअसल, वित्त मंत्री सीतारमण ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के चौथे संस्करण के उद्घाटन सत्र में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम एक बहुत ही बहु-ध्रुवीय, बहुत गतिशील और मजबूत दुनिया में रह रहे हैं, जो कई संकटों का सामना कर रही है। ऐसे में वैश्विक सहयोग की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चाहे रणनीतिक मुद्दा हो, अर्थव्यवस्था का मुद्दा हो या कोई और। सभी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

विज्ञापन

उत्तराधिकारी को जरूर करें नामांकित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्राहक हमेशा अपने उत्तराधिकारी को नामांकित करें। इससे ऐसी स्थिति से बचा जा सकेगा, जिसमें लावारिस धन में कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में सीतारमण ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बैंकिंग प्रणाली, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार सहित वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र हर कोई यह ध्यान रखे कि जब कोई ग्राहक पैसे का लेनदेन करता है, तो संगठनों को भविष्य के बारे में सोचना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे (ग्राहक) अपने उत्तराधिकारी को नामांकित करें, नाम और पता दें।

दरअसल, कई बार लोग उत्तराधिकारी नामांकित नहीं करते हैं, जिससे उनके निधन के बाद उस धन पर दावा करने वाला कोई नहीं होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले बैंकिंग प्रणाली में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक लावारिस जमा राशि है, जबकि लावारिस धन की कुल मात्रा 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।


वित्त मंत्री ने कहा कि एक जिम्मेदार वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना आवश्यक है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी पैदा कर सकती है। उन्होंने फिनटेक कंपनियों से साइबर सुरक्षा में निवेश करने को कहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed