फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister: Nirmala Sitharaman made it clear, said Rs 200 crore received from perfume trader is not of BJP

वित्तमंत्री : निर्मला सीतारमण ने किया साफ, बोलीं- इत्र कारोबारी से मिले 200 करोड़ रुपये भाजपा के नहीं

Sat, 01 Jan 2022 06:44 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 01 Jan 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister: Nirmala Sitharaman made it clear, said Rs 200 crore received from perfume trader is not of BJP
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे में मिले 200 करोड़ रुपये भाजपा के नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह से सही पते पर छापे की कार्रवाई की गई है। सटीक जानकारी पर आधारित इस कार्रवाई से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा आघात लगा है, जो व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया है वह उनका दोस्त हो सकता है। सीतारमण ने कहा, यह बहुत दुखद है कि कर चोरी के मामले में हुई कार्रवाई को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने गलत जैन के घर छापा मारा है और खुद के पैसे ही जब्त किए हैं। यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पर छापा मारना था, वे भी इत्र कारोबारी हैं। लेकिन, एक ही अक्षर से नाम शुरू होने की वजह से गलत व्यक्ति के घर कार्रवाई कर दी गई। वित्त मंत्री ने कहा कि किसी आम आदमी के घर 23 किलो सोना और 200 करोड़ रुपये नकद नहीं रखे होते हैं, फिर भी सपा सवाल उठा रही है तो साफ होता है कि वे इससे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए मुहूर्त की प्रतीक्षा नहीं की जाती
चुनाव से पहले की जा रही र्कारवाई पर कहा कि चोर तभी पकड़ा जाता है जब चोरी होती है। आप कार्रवाई के लिए ‘मुहूर्त’ की प्रतीक्षा नहीं करते हैं। विपक्ष के आरोप तब भी थोड़े तर्कसंगत लगते, जब छापेमारी में कुछ भी नहीं मिलता, जबकि एक व्यक्ति के रंगे हाथों पकड़े जाने पर अखिलेश यादव व्यथित क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed