फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Filmmaker Akshay Parija appears before ED in honey trap case

Odisha: फिल्मकार अक्षय परीजा हनी ट्रैप मामले में ईडी के सामने हुए पेश, बोले- एजेंसी को जांच में किया सहयोग

Wed, 23 Nov 2022 04:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 04:15 AM IST
सार

अक्षय परीजा से कई घंटों तक पूछताछ हुई। उनके साथ उनके वकील भी थे। ईडी कार्यालय से निकलने के बाद परीजा ने कहा कि उन्होंने एजेंसी को जांच में सहयोग किया।

विज्ञापन
Filmmaker Akshay Parija appears before ED in honey trap case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओडिशा फिल्म निर्माता अक्षय परीजा एक हनी ट्रैप मामले के सिलसिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी कुछ वर्षों में कथित ब्लैकमेलर अर्चना नाग, उनके पति जगबंधु चंद और उनके सहयोगियों द्वारा जमा की गई संपत्ति और नकदी की जांच कर रही है।

विज्ञापन

   
अक्षय परीजा ने अर्चना के खिलाफ कथित रूप से उसकी अंतरंग तस्वीरें लेने के बाद तीन करोड़ रुपये मांगने के लिए नयापल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को ईडी ऑफिस में अक्षय परीजा से कई घंटों तक पूछताछ हुई। उनके साथ उनके वकील भी थे। ईडी कार्यालय से निकलने के बाद परीजा ने कहा कि उन्होंने एजेंसी को जांच में सहयोग किया।
विज्ञापन

   
उनके वकील ने कहा कि परीजा कानून में विश्वास करते हैं और उन्हें न्याय मिलेगा। उन्हें 19 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन बैंकॉक से लौटने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए कुछ और समय मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
ईडी ने 2017 से 2022 के बीच अर्चना और जगबंधु के बैंक खातों में 2.5 करोड़ रुपये जमा होने का पता लगाया है और मामले की जांच कर रही है। अर्चना नाग कालाहांडी से ताल्लुक रखती हैं और उस पर अपने पति के साथ 2018 से 2022 के बीच कुछ राजनेताओं और संपन्न लोगों को ब्लैकमेल करके और धमकी देकर 30 करोड़ रुपये से अधिक जमा करने का आरोप है। अर्चना, उनके पति और उनके सहयोगी खगेश्वर को भुवनेश्वर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और अब वे भुवनेश्वर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed