फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Few Indian states have less coronavirus active cases, few of them have death toll is less then one

कोविड-19: जानिए देश के उन राज्यों के बारे में, जहां कोरोना का नहीं है खौफ, मृत्युदर है सबसे कम

Mon, 19 Apr 2021 01:49 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Apr 2021 01:49 PM IST
सार

  • दो राज्य तो ऐसे जहां अब तक मौतों का आंकड़ा पांच भी नहीं पहुंचा
  • कई राज्यों में एक्टिव केस की संख्या डेढ़ सौ से भी कम

विज्ञापन
Few Indian states have less coronavirus active cases, few of them have death toll is less then one
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

पूरे देश में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना कोरोना को लेकर एक से एक डरावनी तस्वीरें और जानकारियां सामने आ रही हैं। लेकिन अपने ही देश में कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां पर कोरोना का खौफ न के बराबर है। इन राज्यों में कोरोना के मरीज तो जरूर मिले लेकिन हालात बिल्कुल भी डरावने नहीं है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां पर मौत का आंकड़ा सिर्फ एक ही है। जबकि कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां पर कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से भी कम है।

विज्ञापन

लक्षद्वीप में सिर्फ कोरोना से एक मौत, मामले भी सबसे कम

अपने देश के खूबसूरत द्वीप में शुमार लक्षद्वीप में अब तक महज एक मौत कोरोना से हुई है। वैसे तो इस राज्य में अब तक 1165 मामले कोविड के सामने आए हैं। जिसमें 774 मरीज ठीक हो चुके हैं। लक्षद्वीप प्रशासन के मुताबिक इस राज्य में देश के दूसरे राज्यों से आने वालों का संबंध न के बराबर रहा है। यह राज्य हमेशा से आइसोलेशन की स्थिति में रहा। और जब कोरोना की लहर तेज हुई तो इस राज्य में आने वाले सैलानियों का प्रतिशत न सिर्फ कम हुआ बल्कि छोटे-छोटे आईलैंड पर बसी आबादी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया।

बेहतर स्थिति में है दादरा नगर हवेली और दमन दीव

दादरा नगर हवेली और दमन दीव में भी कोरोना के लेकर इतना खौफ नहीं है। हालांकि इस राज्य में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 4800 के करीब है। लेकिन इस राज्य में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या महज चार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जाने वाले आंकड़ों के मुताबिक इस राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 921 है लेकिन मृत्यु दर पर नियंत्रण होने की वजह से राज्य में खौफनाक स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम में भी हालात बेहतर हैं

नॉर्थ ईस्ट के राज्य मिजोरम में कोरोना को लेकर लोग बहुत सजग हैं। इस राज्य में अब तक 4859 कोविड के मरीज मिले हैं। मिजोरम में कोविड से मरने वालों की संख्या 12 है। मिजोरम राज्य के अधिकारियों के मुताबिक यहां संक्रमण का खतरा कम रहता है यही वजह है किस राज्य में कोरोना का इतना खौफ नहीं है।

अरुणाचल प्रदेश

चीन अधिकृत तिब्बत से सटा हुआ अरुणाचल प्रदेश भी कोरोना की वजह से होने वाली मौत का दंश उतना नहीं झेल रहा है जितना देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि अरुणाचल प्रदेश में अब तक तकरीबन 17 हजार कोविड के मरीज मिले हैं। इस राज्य में कोविड की वजह से मृतकों की संख्या मात्र 56 है।

समुंदर के नीले पानी से घिरे हुए देश के सबसे खूबसूरत द्वीप समूह अंडमान निकोबार में भी अब हालात बहुत बेहतर हैं। इस खूबसूरत राज्य में कोविड का खौफ न के बराबर है। इस राज्य में अब तक पांच हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अंडमान में अब तक 64 लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन

पूरे देश में सबसे कम एक्टिव केस अंडमान में

पूरे देश में इस वक्त 18 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से तकरीबन सात लाख एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। जबकि अंडमान में महज 121 सक्रिय केस कोरोना के हैं। अंडमान के बाद अरुणाचल प्रदेश की बारी आती है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 122 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद नागालैंड में 167 और मिजोरम में 364 ही एक्टिव केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जिन राज्यों में एक्टिव केस कम हैं उन राज्यों की स्थिति ज्यादा सुदृढ़ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नार्थ ईस्ट के कुछ राज्यों समेत जो भारतीय द्वीप हैं वहां की आबादी में कोरोना संक्रमण का प्रतिशत ना के बराबर है। उनका कहना है कि इन राज्यों में मानवीय बस्तियों की जो बसावट है वह इतनी सघन नहीं है। इसके अलावा चूंकि द्वीप पहले से ही देश के अन्य राज्यों से कटे हुए हैं तो उन राज्यों में लोगों का आना-जाना तकरीबन बंद है। यही वजह है कि इन राज्यों में कोरोना का इतना खौफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed