{"_id":"66bd53fc4b7f7a797a087003","slug":"fema-and-rda-decided-to-close-nationwide-opd-services-in-junior-doctor-rape-and-murder-case-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी कर मेडिकल कॉलेज: जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी का मामला; नहीं बनी बात, देशभर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरजी कर मेडिकल कॉलेज: जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी का मामला; नहीं बनी बात, देशभर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित
Thu, 15 Aug 2024 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी/ब्यूरो, कोलकाता/मुंबई/दिल्ली
एजेंसी/ब्यूरो, कोलकाता/मुंबई/दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 06:34 AM IST
सार
फेमा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की, हमने पूरे भारत में सभी संबद्ध आरडीए के साथ एक बैठक की। मामला अभी तक हल नहीं हुआ है। फेमा सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक चिकित्सा कर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
आधी रात सड़कों पर उतरकर महिलाओं का प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के साथ चर्चा करने के बाद ओपीडी सेवाओं के अपने देशव्यापी बंद को जारी रखने का फैसला किया।
विज्ञापन
फेमा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की, हमने पूरे भारत में सभी संबद्ध आरडीए के साथ एक बैठक की। मामला अभी तक हल नहीं हुआ है। फेमा सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक चिकित्सा कर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। डॉक्टरों का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी के कई सरकारी अस्पतालों समेत, कोलकाता, गुवाहाटी, हैदराबाद, मुंबई, झारखंड, बिहार के अस्पतालों में भी बुधवार को जारी रहा। जिसकी वजह से आपातकालीन सेवाओं को छोड़ ओपीडी समेत सभी सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीज परेशान रहे। वहीं, ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला डॉक्टरों ने भी न्याय और सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात में बंगाल की आधी आबादी का विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के अन्य हिस्सों में महिलाएं बड़े पैमाने पर बुधवार मध्यरात्रि से विरोध प्रदर्शन के तहत बृहस्पतिवार को देर रात सड़कों पर उतरेंगी। कल रात 11.55 बजे शुरू होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को आजादी की आधी रात को महिलाओं की आजादी के लिए बताया गया है। विरोध प्रदर्शन के स्थानों को साझा करने वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं और राज्य के उपनगरों में अधिक से अधिक लोगों के इसमें शामिल होने के साथ-साथ नये स्थान भी जोड़े जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सुखेंदु शेखर रे ने भी इसमें शामिल होने का एलान किया है।
असम : महिला चिकित्सकों को अकेले सुनसान जगह न जाने का निर्देश वापस
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) ने महिला चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को जारी उस निर्देश को बुधवार को रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई थी।