फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   father drowns his daughter dead body in drain

नाले में बहाया बेटी का शव, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे

Sun, 04 Jun 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 04 Jun 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
father drowns his daughter dead body in drain
- फोटो : demo pic

अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर एक पिता ने अपनी बेटी का शव नाले में बहा दिया। बुरी तरह गल चुके शव के कुछ हिस्सों के नाले की सतह पर आ जाने से मामले का खुलासा हुआ। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली यह घटना हैदराबाद के मेलारदेवपल्ली शहर की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक केमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले पेंतइया (45) का कहना है कि पैसों की तंगी के चलते उसने ऐसा किया। उसकी बेटी भवानी ने पांच मई को कथित तौर पर पंखे से लटककर जान दे दी थी। बताया जाता है कि चोरी का आरोप लगने के बाद भवानी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पेंतइया ने शहर के बाहर बहने वाले एक नाले में ही बेटी का शव बहा दिया। 
विज्ञापन


गत वर्ष पेंतइया के बेटे ने भी खुद को फांसी लगा ली थी। मेलारदेवपल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर जे नागाचारी ने बताया कि 31 मई को नाले में एक लड़की के शव के कुछ हिस्से देखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इस पर पता चला कि भवानी कुछ समय से लापता है। जब पिता से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बेटी का शव नाले में बहा देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed