फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers, unhappy with Rs 5,000 relief, send a money order for the same amount to CM Fadnavis

'इतनी कम मदद मंजूर नहीं': ₹5,000 की राहत से नाराज किसान, सीएम फडणवीस को भेजा उतने ही रुपये का मनी ऑर्डर

Sat, 17 Oct 2026 02:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के किसान चांद शेख ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए घोषित 5,000 रुपये की अंतरिम सहायता को अपर्याप्त बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इतनी ही रकम का मनी ऑर्डर भेजा। 
 

विज्ञापन
Farmers, unhappy with Rs 5,000 relief, send a money order for the same amount to CM Fadnavis
विरोध में सीएम फडणवीस को भेजे ₹5,000 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की ओर से सूखा प्रभावित किसानों के लिए घोषित 'बहुत कम' अंतरिम आर्थिक सहायता से नाराज, धाराशिव जिले के एक सोयाबीन किसान ने विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 5,000 रुपये का मनी ऑर्डर भेजा है।
विज्ञापन


सीएम फडणवीस ने क्या कहा? 
फडणवीस ने बुधवार को घोषणा की कि दिवाली से पहले किसानों के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये की शुरुआती राहत राशि जमा की जाएगी। यह कदम तब उठाया गया है जब महाराष्ट्र के 85 प्रतिशत से अधिक तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित सूची में 40 और तालुकों को शामिल किया है, जिससे महाराष्ट्र में प्रभावित उप-मंडलों की कुल संख्या 358 में से 305 हो गई है। फडणवीस ने कहा था कि किसानों को 5,000 रुपये देने का फैसला आगामी त्योहार से पहले तत्काल मदद पहुंचाने के लिए लिया गया है, क्योंकि पूरी प्रशासनिक जांच और केंद्र सरकार की मूल्यांकन प्रक्रिया में समय लगता है और दिवाली से पहले कानूनी तौर पर इसे पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने क्या कहा? 
सुरदी डाकघर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए किसान चांद शेख ने बताया, 'मैंने अपने खेत के 1.5 एकड़ हिस्से में सोयाबीन की फसल उगाई थी। इसमें मेरे 25,000 रुपये खर्च हुए और मुझे 60 किलो उपज मिली। मैं केवल 3,900 रुपये ही कमा सका। मनी ऑर्डर भेजने के लिए मैंने अपने दोस्त से 1,100 रुपये उधार लिए।' किसान के दोस्त होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसने शेख को 1,100 रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed