फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers tribals marching towards Mumbai in support of demands enter Thane district

Farmers March: मुंबई की ओर बढ़ रहे हजारों किसान, ठाणे में हुए दाखिल; कल शिंदे-फडणवीस से हो सकती है मुलाकात

Wed, 15 Mar 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 11:12 PM IST
सार

माकपा विधायक विनोद निकोले ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित मार्च मुंबई से सटे ठाणे जिले के कसारा शहर से होकर गुजरा है। निकोले ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के 20 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Farmers tribals marching towards Mumbai in support of demands enter Thane district
किसानों का मार्च - फोटो : एएनआई

विस्तार

हजारों किसान और आदिवासी उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई की ओर मार्च कर रहे हैं। यह मार्च बुधवार को ठाणे जिले में प्रवेश कर गया। उन्होंने प्याज उत्पादकों को 600 रुपये प्रति क्विंटल की तत्काल वित्तीय राहत, 12 घंटे के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति और कृषि ऋण माफ करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को डिंडोरी शहर से पैदल मार्च शुरू किया। किसान सोयाबीन, कपास और तूर की कीमतों में गिरावट को रोकने के उपायों और हाल की बेमौसम बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने की भी मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

माकपा विधायक विनोद निकोले ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित मार्च मुंबई से सटे ठाणे जिले के कसारा शहर से होकर गुजरा है। निकोले ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के 20 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना है। विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: हजारों किसानों-आदिवासियों का नासिक से मुंबई की ओर पैदल मार्च शुरू, कल सरकार के साथ वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन





महाराष्ट्र सरकार ने प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से बुरी तरह प्रभावित प्याज किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की सोमवार को घोषणा की। महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिर गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को उनकी उपज के लिए बहुत कम दाम मिल रहा है। नासिक जिला देश में प्याज की खेती का एक प्रमुख केंद्र है।

Farmers tribals marching towards Mumbai in support of demands enter Thane district
Farmer March - फोटो : ANI

कल किसानों से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस
इस बीच राज्य के मंत्री दादा भुसे और अतुल सावे ने किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने कहा कि  हमने उनके 14 मुद्दों पर चर्चा की। कई मुद्दों पर सहमति बनी। हमने विस्तार से चर्चा की। कई मामलों पर हमने अपनी स्वीकृति भी दी। हम सीपीआई और किसानों से मंत्रालय में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने का अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कल दोपहर तीन बजे मंत्रालय में किसानों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed