फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers started returning from Singhu border, will hold vijay rally today

Farmers rally: सीमाओं से किसानों की वापसी शुरू, विजय रैली के बाद आज आंदोलन स्थल होंगे खाली

Sat, 11 Dec 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 05:59 AM IST
सार

किसान शनिवार को रवाना होंगे। शुक्रवार को भी सिंघू बॉर्डर पर बहुत सारे किसान संगठन ट्रैक्टरों में सामान लादकर रवाना हो गए। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम भी हुआ।

विज्ञापन
Farmers started returning from Singhu border, will hold vijay rally today
किसान आंदोलन का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंधी गठरियां, सिमटा तिरपाल, उखड़े पड़े बंबू व सड़क किनारे एक के ऊपर एक कुर्सियों के खड़े गट्ठर और लाउडस्पीकर पर बजते पंजाबी गानों के साथ शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर का नजारा किसी खत्म हुए मेले जैसा था। सरकार के आश्वासन और संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन उठाने के एलान के बाद 379 वें दिन दिल्ली की सीमाओं से किसानों की वापसी का दौर शुरू हो गया। बाकी बचे हुए किसान आज गाजे बाजे के साथ अपनी जीत का जश्न मनाते हुए विजय रैलियां निकालेंगे और अपने घरों की ओर निकल जाएंगे।

विज्ञापन


500 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ किसान कुंडली पहुंचे
जश्न में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ किसान कुंडली पहुंचे हैं। सुबह सबसे पहले किसान अरदास करेंगे। इसके बाद करीब दो घंटे तक लंगर चलाया जाएगा। लंगर के तुरंत बाद जुलूस के रूप में किसानों के जत्थे रवाना होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था। बॉर्डर पर बचे किसानों ने सामान की पैकिंग का काम पूरा कर लिया है और वह रवाना होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शनिवार सुबह के समय किसानों का प्रस्थान शुरू हो जाएगा, लेकिन इससे पहले अरदास व लंगर का आयोजन होगा। जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


9 जनवरी से शुरू हुआ सिलसिला 
बॉर्डर सेे किसानों की वापसी का सिलसिला बृहस्पतिवार शाम को ही शुरू हो गया था। जिनके पास कम सामान था वे मोर्चा की घोषणा के बाद ही दिल्ली की सीमा छोड़कर चले गए थे। बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने ठहरने के लिए बड़े बड़े मंच तैयार किए थे। उन्हें हटाने और सब सामान समेटने में पूरा दिन लग गया। ये किसान शनिवार को रवाना होंगे। शुक्रवार को भी सिंघू बॉर्डर पर बहुत सारे किसान संगठन ट्रैक्टरों में सामान लादकर रवाना हो गए। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक
किसान एक साथ सुबह 10:30 बजे से जाना शुरू करेंगे। 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे। वहीं 15 दिसंबर को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक होगी। किसानों ने स्पष्ट किया है कि इसे आंदोलन का स्थगन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जो प्रस्ताव अभी पूरी तरह से माने नहीं गए हैं उनकी किसान संयुक्त मोर्चा हर महीने समीक्षा करेगा। अगर लंबे समय तक किसानों की मांगे लटकी रहीं तो आंदोलन फिर शुरू होगा।


एसकेएम के औपचारिक एलान के बाद किसान खुशी खुशी घर वापसी को तैयार हैं। वहीं, बॉर्डर पर साल भर से धरनारत किसानों ने अपना सामान, तंबू व झोंपड़ियां समेटने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed