{"_id":"6008c3e78ebc3e328f3aeb04","slug":"farmers-raised-the-issue-of-nia-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एनआईए नोटिस का मुद्दा उठाया तो तोमर बोले, किसी निर्दोष को नहीं करेंगे परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों ने एनआईए नोटिस का मुद्दा उठाया तो तोमर बोले, किसी निर्दोष को नहीं करेंगे परेशान
Thu, 21 Jan 2021 05:30 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:30 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र तोमर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के साथ 10वें दौर की वार्ता में किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नोटिस पर सरकार और किसान संगठनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसान संगठनों ने आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार पर दमन का सहारा लेने का आरोप लगाया। इस पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कृषिमंत्री ने एनआईए नोटिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया। उन्होंने कहा, अगर किसी निर्दोष को एनआईए का नोटिस गया है तो किसान संगठन सरकार को ऐसे लोगों के नामों की सूची दें। हम उस पर संज्ञान लेंगे और देखेंगे कि किसी निर्दोष को मुश्किल न हो।
विज्ञापन
किसान संगठनाें और सरकार के तीनों मंत्रियों के बीच विज्ञान भवन में दोपहर करीब 2:45 बजे बैठक शुरू हुई। तीनों मंत्रियों ने किसानों को गुरुपर्व की बधाई दी। इसे बाद पहले दौर की बातचीत में जोर आजमाइश शुरू हुई।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा, सरकार कानूनों को वापस नहीं लेगी। किसान संगठन उन प्रावधानों के बारे में सरकार से चर्चा करें, जिन पर उन्हें आपत्ति है। इस पर किसान संगठनों ने किसान नेताओं के खिलाफ एनआईए के नोटिस का मामला उठाया। सरकार पर किसान आंदोलन को बदनाम करने और डराने धमकाने का आरोप लगाया।
किसान नेताओं ने यह भी कहा कि वह इस बैठक में कानून के प्रावधानों पर नहीं बल्कि कानून वापसी पर चर्चा करने आए हैं। इस बीच दोनों पक्ष के बीच कहासुनी बढ़ी और करीब एक घंटे बाद खाने के लिए वार्ता रोक दी गई। किसानों ने लंगर खाया और फिर सरकार से बातचीत के लिए वार्ता की मेज पर पहुंचे।
सरकार ने की ट्रैक्टर रैली न करने की अपील
वार्ता के दौरान सरकार ने किसान संगठनों से गणतंत्र दिवस पर टैक्टर रैली न करने की अपील की। इसके अलावा 23 जनवरी को अगले दौर की बैठक का प्रस्ताव दिया। हालांकि किसान नेताओं ने आपस में चर्चा की और इसके बाद किसानों ने तय किया कि वह सरकार के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा के बाद 22 जनवरी को अगले दौर की बैठक के लिए आएंगे।