'अन्नदाता' का आंदोलन: राउत बोले- पीएम मोदी किसानों से बात करें तो पांच मिनट में हल हो जाएगी समस्या
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर किसानों प्रदर्शन 21वें दिन में प्रवेश कर गया है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं, शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर किसान आंदोलन में हस्तक्षेप करें, तो यह पांच मिनट में हल हो जाएगा।
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, सरकार अगर चाहती तो किसानों के साथ बैठकर आधे घंटे में यह मसला खत्म कर सकती है। प्रधानमंत्री जी खुद हस्तक्षेप करेंगे तो यह पांच मिनट में हल हो जाएगा। मोदी जी इतने बड़े नेता हैं उनकी बात सब लोग मानेंगे। आप (पीएम) खुद बात कीजिए, देखिए क्या चमत्कार होता है।
ममता दीदी का अनुभव बड़ा है देश में जिस तरह से AIMIM चुनाव लड़ रही है और वोटों का बंटवारा करने की जो मशीन उसने लगाई है। देश के मन में जरूर ये आशंका पैदा होती है कि आपका (AIMIM) एजेंडा क्या है। लेकिन मुझे लगता है आप कुछ भी करो प. बंगाल में जीतेगी तो ममता दीदी ही: संजय राउत, शिवसेना https://t.co/LX9FUBwwke
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2020
बंगाल में जीतेंगी ममता दीदी ही
ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है, ताकि यहां पर वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके।
यह भी पढ़ें: ममता का ओवैसी पर भाजपा से पैसे लेने का आरोप, हैदराबाद सांसद बोले- आज तक पैदा नहीं हुआ कोई खरीदने वाला
वहीं, जब इस संबंध में राउत से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ममता दीदी का अनुभव बड़ा है देश में जिस तरह से एआईएमआईएम चुनाव लड़ रही है और वोटों का बंटवारा करने की जो मशीन उसने लगाई है। देश के मन में जरूर ये आशंका पैदा होती है कि आपका (एआईएमआईएम) एजेंडा क्या है। लेकिन मुझे लगता है आप कुछ भी करो बंगाल में जीतेंगी तो ममता दीदी ही।