महाराष्ट्र: मंत्रालय भवन में किसानों का प्रदर्शन, कुछ को हिरासत में लिया; शिंदे बोले- 15 दिन में करेंगे समाधान
Maharashtra: मुंबई के मंत्रालय भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे किसान प्रोटेक्शन नेट में कूद गए। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। वे जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी इस दौरान इमारत की पहली मंजिल में लगाई गई प्रोटेक्शन नेट में कूद गए हैं। पुलिस की कार्रवाई चल रही है।
राज्य के मंत्री दादाजी भुसे ने मंत्रालय भवन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात कर रहे हैं। कुछ किसानों को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।
किसानों के प्रोटेक्शन नेट में कूदकर प्रदर्शन करने को लेकर राकांपा नेता रोहित पवार ने कहा, जिस तरीके से उन्होंने आंदोलन किया, वह ठीक नहीं है। लेकिन सरकार ने उनकी आवाज सुनी होती तो यह चीज नहीं होती। फिर मेरा कहना है कि इस तरह का आंदोलन करना ठीक नहीं है। सरकार को उनकी सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए। महाराष्ट्र की बात करें तो आज यहां सूखे की स्थिति बहुत खतरनाक है। पीने के लिए पानी नहीं है। जानवरों के लिए भी पानी और चारे की परिस्थिति बहुत विकट है। उस पर सरकार को चर्चा करनी चाहिए।#WATCH | Farmers inside the Mantralaya building protesting against the Maharashtra govt demanding proper compensation for their land jump on protective net placed on the first floor of the building in Mumbai; police action underway
विज्ञापन विज्ञापन
State Minister Dadaji Bhuse is speaking with… pic.twitter.com/9Jke4tvVxn — ANI (@ANI) August 29, 2023
किसानों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने आज किसानों को यहां बुलाया था। उन्होंने (राज्य मंत्री) दादा भुसे के साथ बैठक की है। उनके मुद्दों की समीक्षा 15 दिनों में की जाएगी और एक समाधान निकाला जाएगा।
"I had called the farmers here today. They have had a meeting with (State minister) Dada Bhuse. A review of their issues will be done in 15 days and a resolution will be found," Maharashtra CM Eknath Shinde on farmers' protest in Mantralaya today. pic.twitter.com/1qt4vzcv5w
— ANI (@ANI) August 29, 2023