{"_id":"65c9ef7d979023a5960f77a8","slug":"family-members-of-karpoori-thakur-met-pm-narendra-modi-today-and-thanked-him-for-bestowing-the-bharat-ratna-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात; पीएम ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर के परिवार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात; पीएम ने कही यह बात
Mon, 12 Feb 2024 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।'
विज्ञापन
#WATCH | Family members of Karpoori Thakur met PM Narendra Modi today and thanked him for bestowing the Bharat Ratna. pic.twitter.com/xdaB2SfSK3
— ANI (@ANI) February 12, 2024विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता रामनाथ ठाकुर के साथ सभी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे थे। इससे पहले भारत सरकार ने पिछले महीने कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। रामनाथ ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन