फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake Notes: BSF Jawans to get training from RBI

नोटों की तस्करी पर लगेगी लगाम, BSF जवानों को ट्रेनिंग देगी RBI

Sun, 12 Feb 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Fake Notes: BSF Jawans to get training from RBI
- फोटो : File Photo

बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स के जवानों के लिए सीमा पर नकली नोटों को पहचानना होगा आसान। बीएसएफ और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच ट्रेनिंग को लेकर बातचीत जारी है। इस ट्रेनिंग के बाद भारतीय सीमाओं खासकर भारत-पाकिस्तान, भारत-बांग्लादेश सीमा पर होने वाली नकली नोटों की तस्करी पर लगाम लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक महीने से सीमा पर 2,000 रुपये के नकली नोटों की पकड़ी गई खेपों से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार 'सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़े जाने वाले नकली नोटों की संख्या चिंता का विषय है।
विज्ञापन


नए 2,000 रुपये के नोटों में दिए गए आधे से ज्यादा सिक्यॉरिटी फीचर्स को कॉपी कर लिया गया है। इसलिए बीएसएफ जवानों और अधिकारियों को 2,000 रुपये के नोटों की पहचान के लिए आरबीआई से ट्रेनिंग की बात कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पकड़ी गई बड़ी खेप

Fake Notes: BSF Jawans to get training from RBI

गौरतलब है ‌कि नए 2,000 रुपये के नोटों में 17 सिक्यॉरिटी फीचर्स हैं। बीएसएफ चाहती है कि जवान इन नकली नोटों की भी स्पष्ट पहचान कर सकें। हालांकि नोटबंदी के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा खासतौर पर माल्दा-मुर्शिदाबाद जिले में नकली नोटों की स्मगलिंग पर काफी हद तक रुक गई थी लेकिन 2,000 रुपये के नकली नोटों के आने बाद फिर से चिंता जताई जा रही है।

माल्दा जिले के पास केंद्रीय और राज्य पुलिस एजेंसियों ने दिसंबर 2016 और जनवरी के बीच कई बार नकली 2,000 रुपये के नोट जब्त किए हैं। हाल में, 8 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में एक युवक को 2,000 रुपये के 40 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था जोकि नोटबंदी के बाद नकली नोट पकड़े जाने का बड़ा मामला माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नकली नोटों में वॉटरमार्क सहित नोट के कई फीचर्स और कलर स्कीम की सफलतापूर्क नकल की गई थी जिससे इनकी पहचान काफी मुश्किल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed