फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake call centre targeting US citizens busted in Navi Mumbai 7 held Latest News Update

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Nov 2021 06:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियो ने अमेरिकी नागरिकों को कॉल करने के लिए वीओआइपी का इस्तेमाल किया और उनके ई-कॉमर्स खातों को हैक करने के बाद उन्हें एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बेच रहे थे।

विज्ञापन
Fake call centre targeting US citizens busted in Navi Mumbai 7 held Latest News Update
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवी मुंबई में एक फ्लैट से फर्जी कॉल सेंटर चलाने और अमेरिका के नागरिकों को ठगने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन-वन) विवेक पानसरे ने कहा कि गुरुवार रात ऐरोली में सेक्टर 20 में एक फ्लैट पर छापा मारा गया और सात को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियो ने अमेरिकी नागरिकों को कॉल करने के लिए वीओआइपी का इस्तेमाल किया और उनके ई-कॉमर्स खातों को हैक करने के बाद उन्हें एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बेच रहे थे। वे पीड़ितों को उपहार कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे थे और पैसा हवाला के माध्यम से भारत में स्थानांतरित किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके से 10 लैपटॉप, दो राउटर, आठ मोबाइल फोन और चार हेडसेट जब्त किए गए हैं। सभी सात को आईपीसी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed