फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Faces associated with glamour and art and their family members are now contesting Bihar elections.

बदलती बयार: जिनकी दीवानी दुनिया, वो मांगते फिर रहे वोट; ग्लैमर से नाता रखने वाले इन परिवारों की साख दांव पर

Tue, 04 Nov 2025 07:52 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 04 Nov 2025 07:52 AM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे भी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी पहचान कला और फिल्म जगत से है। वहीं, फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ चेहरों के परिवार वाले भी इस चुनावी समर में नजर आ रहे हैं। आइये इन सभी के बारे में जानते हैं...
 

विज्ञापन
Faces associated with glamour and art and their family members are now contesting Bihar elections.
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी नारों, वादों और आरोपों के बीच कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो चर्चा में हैं। ये चर्चा सियासत की वजह से नहीं बल्कि उन चेहरों की वजह है। वो चेहरे जो कल तक कला और ग्लैमर जगत में चमके थे, वो अब सियासी हो गए हैं। इस चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे भी मैदान में हैं जो खुद ग्लैमर जगत से नहीं जुड़े, लेकिन उनका संबंध इससे है। क्योंकि उनके परिवार का कोई चेहरा इसका हिस्सा है या रहा है। आइए जानते हैं बिहार चुनाव में किस्मत आजमा रहे ऐसे ही चेहरों के बारे में....  

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर: इस सूची में पहला नाम है लोक गायिका मैथिली ठाकुर का। 25 साल की मैथिली बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मैथली को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। उनका जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में एक संगीतकार परिवार में हुआ। उन्होंने 2011 में महज 11 साल की उम्र में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2021 में संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) के प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' से मैथली सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने मैथिली और भोजपुरी में कई लोकगीत गाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव: छपरा विधानसभा सीट से राजद ने इस बार शत्रुघन यादव को टिकट दिया। शत्रुघन यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं। जिन्हें लोग खेसारी लाल यादव के नाम से जानते हैं। गायक, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अब खेसारी लाल यादव विधायक बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। सारण के रहने वाले खेसारी लाल यादव को राजद ने यहां की छपरा सीट से टिकट दिया है। हालांकि, खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के लिए टिकट मांगा था। चंदा को टिकट मिल गया था, लेकिन अंतिम वक्त में खेसारी को मैदान में उतारा गया। खेसारी के लिए उनकी पत्नी में जोरशोर से प्रचार में जुटी हुई हैं।  

विज्ञापन

रितेश पांडे: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक रितेश पांडे जनसुराज से टिकट पर मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी ने रितेश को रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। 34 साल के रितेश ने एक दशक में कई हिट गाने दिए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका जन्म सासाराम में हुआ है। 

Faces associated with glamour and art and their family members are now contesting Bihar elections.
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

ग्लैमर जगत से जुड़ा इन चेहरों का परिवार 
अजीत शर्मा:
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा एक बार फिर भागलपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। शर्मा इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 2014 में हुए उपचुनाव में उन्हें भागलपुर सीट पर पहली बार जीत मिली थी। ग्लैमर जगत से उनके रिश्ते की बात करें तो वे बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता हैं

ज्योति सिंह: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इन दिनों ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों रहा। दरअसल, ज्योति अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचीं थीं। यहां आकर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा गया। इसके बाद भाजपा की सदस्यता ले चुके पवन सिंह की पत्नी काराकट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गईं।

नीरज सिंह बबलू: छातापुर सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके नीरज सिंह बबलू एक बार फिर यहां से मैदान में हैं। नीरज को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। नीरज दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। 

दिव्या गौतम: पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से दिव्या गौतम चुनावी मैदान में हैं। दिव्या यहां से भाकपा (माले) के टिकट पर मैदान में हैं। बिहार में उतरे वाम दलों के उम्मीदवारों में दिव्या इकलौती महिला हैं। नीरज सिंह बबलू की तरह ही दिव्या भी दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की रिश्तेदार हैं। दिव्या उनकी ममेरी बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed