फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook reply to Congress leader KC Venugopal letter over FB India operations & practices, says We are non-partisan

कांग्रेस के आरोपों को फेसबुक ने सिरे से नकारा, कहा- हमारा प्लेटफॉर्म किसी का पक्ष नहीं लेता

Thu, 03 Sep 2020 05:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Facebook reply to Congress leader KC Venugopal letter over FB India operations & practices, says We are non-partisan
mark zuckerberg

कांग्रेस ने हाल ही में फेसबुक पर भाजपा के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा था। वहीं, अब इसपर फेसबुक ने जवाब दिया है। फेसबुक ने कहा है कि हम गैर-पक्षपाती हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म एक ऐसी जगह बने रहें जहां लोग खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करें। हम पूर्वाग्रह के आरोपों को गंभीरता से लेते हैं और सभी रूपों में घृणा और कट्टरता की निंदा करते हैं। 

विज्ञापन

 
फेसबुक की ओर से यह बयान उसके भारतीय परिचालन के प्रमुख अजीत मोहन की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश होने के कुछ देर बाद आया। फेसबुक प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिए दिए बयान में कहा, ‘हम माननीय संसदीय समिति के समय देने के लिए शुक्रगुजार हैं। हम खुद को एक खुला और पारदर्शी मंच बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लोगों को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने और उनकी आवाज उठाने की अनुमति देते रहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक पर मीडिया की रुचि को देखते हुए, मैं बस इतना कह सकता हूं, हमने फेसबुक के प्रतिनिधियों समेत इस मामले में करीब साढ़े तीन घंटे परिचर्चा की और इस पर आगे भविष्य में बातचीत को लेकर सहमत हुए।’

दरअसल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखी थी। इसमें वॉल स्ट्रीट जर्नल के आलेख का जिक्र किया गया। वेणुगोपाल ने कहा कि फेसबुक इंडिया की कर्मचारी अंखी दास ने चुनाव संबंधी कार्यों में भाजपा को मदद पहुंचाई थी। ऐसे में कांग्रेस फेसबुक इंडिया ऑपरेशन की जांच की मांग करती है। वेणुगोपाल ने कहा था कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट सबके सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि तब तक फेसबुक अपनी इंडिया शाखा के लिए एक नई टीम को गठित करे। 

वेणुगोपाल ने फेसबुक के संस्थापक को लिखे पत्र में इस मामले का हवाला दिया था और कहा था कि इससे कांग्रेस को बहुत निराशा हुई है। उन्होंने जुकरबर्ग को सुझाव दिया कि फेसबुक मुख्यालय की तरफ से उच्च स्तरीय जांच आरंभ की जाए और एक या दो महीने के भीतर इसे पूरा कर जांच रिपोर्ट कंपनी के बोर्ड को सौंपी जाए। इस रिपोर्ट को सार्वजनिक भी किया जाए। 

वेणुगोपाल ने यह आग्रह भी किया था कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट सौंपे जाने तक फेसबुक की भारतीय शाखा के संचालन की जिम्मेदारी नई टीम को सौपीं जाए ताकि जांच की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो।


गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस लेख के हवाले से भाजपा पर हमला बोल चुके हैं। कांग्रेस नेता ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा, इन्होंने फेसबुक और वॉट्सएप पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इनका मकसद सोशल मीडिया की मदद से समाज में नफरत घोलना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed