फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook and Instagram face outages know all updates in hindi

Outage: इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं अचानक हुईं ठप; व्हाट्सएप यूजर भी हुए परेशान

Thu, 12 Dec 2024 12:05 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2024 12:05 AM IST
सार

बुधवार रात अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से लाखों लोग शिकायत करने लगे, हर जगह खबर थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Facebook and Instagram face outages know all updates in hindi
Facebook-Instagram - फोटो : Freepik

विस्तार

अमेरिका सहित पूरी दुनिया में एक बार फिर से मेटा की सर्विस के आउटेज की खबर है। बुधवार देर रात अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से लाखों लोग शिकायत करने लगे, हर जगह खबर थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम के अनुसार फेसबुक के एक लाख से अधिक और इंस्टाग्राम के करीब 70,000 उपभोक्ताओं ने सेवाएं बंद होने की शिकायत की। हालांकि, थोड़ी देर में ही फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर बहाल हो गईं।
विज्ञापन


 मेटा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि हमें पता है कि एक तकनीकी समस्या कुछ उपयोगकर्ताओं की हमारे ऐप्स तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed