फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Ministry: PM will attend Quad meeting on September 24, first meeting with Biden and speech at UN General Assembly

क्वाड बैठक 24 सितंबर को: पीएम मोदी लेंगे हिस्सा, बाइडन से मुलाकात करेंगे, यूएन महासभा में भाषण भी देंगे

Thu, 16 Sep 2021 05:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Sep 2021 05:13 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागचनी ने कहा कि अफगानिस्तान में लापता बताए गए भारतीय नागरिक बांसुरी लाल को लेकर जांच चल रही है। मंत्रालय सभी संबद्ध पक्षों के संपर्क में है।

 

विज्ञापन
External Affairs Ministry: PM will attend Quad meeting on September 24, first meeting with Biden and speech at UN General Assembly
pm modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 24 सितंबर को वॉशिंगटन में क्वाड बैठक में शामिल होंगे। वॉशिंगटन प्रवास के दौरान ही वे अमेरिकी राष्ट्र्रपति जो बाइडन से पहली रूबरू मुलाकात करेंगे। 25 सितंबर को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी क्वाड नेताओं की वॉशिंगटन में होने वाली पहली प्रत्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 24 सितंबर को होगी। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम क्वाड देशों की बैठक के दौरान ही वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पहली प्रत्यक्ष मुलाकात करेंगे।


बागची ने बताया कि हमने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कथित भारतीय नागरिक बांसुरी लाल के लापता होने की रिपोर्ट देखी है। हम सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं। हमने स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच शुरू करने की रिपोर्ट भी देखी है। स्थिति पर हमारी लगतार नजर है, मामले में यदि कोई आगे प्रगति होती है तो मीडिया को सूचित किया जाएगा।

बागची ने कहा कि अफगानिस्तान में 'देवी शक्ति' अभियान के माध्यम से हमने ज्यादातर भारतीय लोगों को निकाला है। कुछ भारतीय अभी भी वहां हैं। हम उनके संपर्क में हैं। हमने सुरक्षा का यह विषय अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने काफी बार उठाया है। जब तक काबुल एयरपोर्ट फिर से शुरू न हो, यह कहना मुश्किल होगा कि उन्हें कैसे निकाला जाएगा। अभी हमारा फोकस यही है कि काबुल एयरपोर्ट फिर से शुरू हो। इसके बाद लोगों को वहां से लाने में आसानी होगी।


इससे पहले विदेश मंत्रालय ने 27 अगस्त को बताया था कि अफगानिस्तान से अब तक 550 लोगों को भारत ने निकाला है। इनमें से 260 भारतीय हैं। भारत ने काबुल या दुशान्बे से कुल छह उड़ानों से इन लोगों को निकाला था। इसके अलावा अन्य देशों व साझेदारों के विमानों से भी भारतीयों को निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगान मूल के भारतीय नागरिक बांसुरी लाल अरेंडेल काबुल में कारोबार करते हैं। वह दवा कारोबारी हैं। बीते सोमवार को कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और बंदूक की नोक पर  अपहरण कर लिया। जबकि बांसुरी लाल के अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed