फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several injured in massive explosion at Tata Steels factory in Odisha's Dhenkanal

ओडिशा: ढेंकनाल में टाटा स्टील्स की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 19 लोग घायल; कंपनी ने स्टीम लीक बताई वजह

Tue, 13 Jun 2023 04:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Several injured in massive explosion at Tata Steels factory in Odisha's Dhenkanal
टाटा स्टील की फैक्ट्री में विस्फोट। - फोटो : सोशल मीडिया।

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के मेरामुंडली में टाटा स्टील की हॉट रोल्ड कॉइल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट फैक्ट्री की भट्ठी में हुआ। इस हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए। वहीं, इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद टाटा स्टील ने भी एक बयान जारी किया है। इसमें कंपनी ने कहा है, "ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के निकलने के कारण BFPP2 पावर प्लांट में दुर्घटना की खबर से हमें दुख है। दुर्घटना आज दोपहर 1:00 बजे (IST) के दौरान हुई। निरीक्षण कार्य के दौरान और साइट पर काम करने वाले कुछ लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया और क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed