फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States

By Election: UP की गोला गोकर्णनाथ से हरियाणा की आदमपुर तक, छह राज्यों के उप-चुनाव में कहां क्या हैं समीकरण?

Tue, 01 Nov 2022 06:48 PM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:48 PM IST
सार

जिन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं उनमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States
विधानसभा उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव का प्रचार आज थम गया। गुरुवार को इन सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे छह नवंबर को आएंगे। जिन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं उनमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनुगोडे सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन

इन सभी सीटों पर उप चुनाव की नौबत क्यों आई है? किस सीट पर कितने उम्मीदवार मैदान में हैं? कहां से क्या समीकरण हैं? मुकाबला किनके बीच है? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

इन सभी सीटों पर उप चुनाव की नौबत क्यों आई है?
जिन सात सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं उनमें से चार सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई हैं। दो सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई हैं। इस्तीफा देने वाले दोनों विधायक अब भाजपा में हैं। इनमें से एक को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है तो दूसरे के बेटे को उस सीट से भाजपा ने उतारा है। एक सीट राजद विधायक को सजा होने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई है। 

Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States
अखिलेश यादव गोला गोकर्णनाथ में प्रचार करने नहीं पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश: गोला गोकर्णनाथ में अखिलेश की दूरी चर्चा की वजह 
उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन की वजह से खाली हुई है। इस सीट पर भाजपा ने अरविंद गिरि के 26 वर्षीय बेटे अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया है। अमन का मुख्य मुकाबला सपा के विनय तिवारी से है। तिवारी विधानसभा चुनाव में भी सपा उम्मीदवार थे। तब उन्हें अमन के पिता अरविंद तिवारी ने 29,294  वोट से हराया था। चार निर्दलियों समेत कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। 

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री जनसभाएं कीं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दूरी बनाए रखी। हालांकि सपा के ज्यादातर वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र में हैं। वे भाजपा सरकार की नाकामियों और सपा शासन की उपलब्धियों को बताकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन

बिहार की दो सीटों पर उप चुनाव के क्या हैं समीकरण?  
बिहार में दो विधानसभा सीटों गोपालगंज और मोकामा में उप चुनाव हो रहे हैं। मोकामा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट से कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच बताया जा रहा है।

राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उतारा है। नीलम देवी का मुकाबला भाजपा की सुमन देवी से है। सुमन मोकामा से तीन बार चुनाव लड़ चुके नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी हैं। उप चुनाव से पहले तक ललन जदयू में थे।  

वहीं, गोपालगंज में भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन की वजह से उप चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा-राजद और बसपा के बीच है। बसपा ने इस सीट से लालू यादव के साले साधू यादव की पत्नी इन्दिरा यादव को टिकट दिया है। साधू यादव इस सीट से 2000 में विधायक रहे हैं। भाजपा ने सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को उतारा है। सुभाष इस सीट से 2005 से लगातार चार बार विधायक रहे थे। वहीं, राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है। 

वैश्य बहुल सीट पर राजद ने वैश्य उम्मदीवार उतारा था। उसे यादव और मुस्लिम वोटों की मदद से जीत की उम्मीद थी। हालांकि, साधू यादव की पत्नी के बसपा से और एआईएमआईएम के अब्दुल सलाम के मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States
सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई की प्रतिष्ठा दांव पर
हरियाणा जिले का आदमपुर सीट यहां से कांग्रेस विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई की इस्तीफे से खाली हुई है। कुलदीप ने विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस सीट से भाजपा ने कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट से कांग्रेस ने जय प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। आप के सतेंदर सिंह भी मुकाबले में हैं। 

Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States
अंधेरी ईस्ट सीट से उद्धव ठाकरे की शिवसेना बड़ी जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र: अंधेरी ईस्ट से उद्धव की उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर भी गुरुवार को मतदान होगा। शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने यहां से रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को उम्मीदवार बनाया है। यहां से कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, भाजपा, मनसे जैसी पार्टियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। 

ओडिशा में भाजपा को सहानभूति लहर से उम्मीद 
ओडिशा की धामनगर सीट पर भाजपा विधायक विष्णु चरण सेठी के निधन की वजह से चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने यहां से सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज को उम्मीदवार बनाया है। उसे सहानभूति वोट मिलने की उम्मीद है। इस सीट पर भाजपा का मुकाबला बीजद की अबंती दास, कांग्रेस के बाबा हरेकृष्ण सेठी से है। इससे पहले इस सीट पर दो बार उप चुनाव हो चुके हैं। दोनों बार तत्कालीन विधायक के निधन की वजह से उप चुनाव की नौबत आई। तब संबंधित विधायक के परिवार के सदस्य को जीत मिली थी। 

Explainer: Why seven Assembly Seats going on by-polls in six States
चुनाव प्रचार करते के. राजगोपाल रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना:  विधायक की दलबदल की वजह से मुनुगोडे सीट पर हो रहे उप चुनाव 
मुनुगोडे विधानसभा सीट पर 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते के. राजगोपाल रेड्डी के इस्तीफे की वजह से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं। इस्तीफे के बाद रेड्डी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट वैसे तो कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और सत्ताधारी टीआरएस के बीच है। टीआरएस ने पूर्व विधायक के. प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पी. श्रवंती को टिकट दिया है। श्रवंती मुनुगोडे से पांच बार विधायक रहे पी. गोवर्धन रेड्डी की बेटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed