फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit Poll results 2018: Madhya Pradesh Rajasthan election exit poll data

पांचों राज्यों में कौन सा एग्जिट पोल, किसके हक में? एक मिनट में पूरा खेल समझ जाएंगे

Sun, 09 Dec 2018 06:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Exit Poll results 2018: Madhya Pradesh Rajasthan election exit poll data
एग्जिट पोल में किसकी बन रही है सरकार? - फोटो : Amar Ujala
पांच राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े अब तक आपने देख ही लिए होंगे। आप उन्हें देख-देख कर चकरा भी गए होंगे। इसलिए, आपके लिए चीजें थोड़ी आसान कर देते हैं।
विज्ञापन

किसके हक में, कौन सा सर्वे?

नीचे दिए कार्ड पर नजर डालेंगे तो सिर्फ एक नजर में आपको मालूम हो जाएगा कि किस राज्य में, कितने सर्वे, किस पार्टी को जीतता या हारता दिखा रहे हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा को जहां 3 एग्जिट पोल में बढ़त दिखाई दे रही है तो वहीं कांग्रेस को 4 पोल विजेता बनता दिखा रहे हैं। यानी, मामला कांटे का है। शायद यही वजह है कि शिवराज इतनी आसानी से हथियार डालने वाले नहीं है। उन्होंने आज कह भी दिया कि सबसे बड़े सर्वेयर वही हैं। 
विज्ञापन




राजस्थान में तस्वीर करीब-करीब साफ है। 5 में 4 एग्जिट पोल कांग्रेस को सत्ता में लौटता दिखा रहे हैं। ये एक तरह से, सूबे में बारी-बारी सरकार बनाने की परंपरा कायम रहने की ओर का इशारा भी है। पिछले 25 साल में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की प्रथा कायम रहने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की चाह तो होगी दोबारा सरकार बनाने की लेकिन एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं। तो कार्ड को जरा गौर से देखिए। बाजी दाएं हाथ में है तो बाएं से फिसल सी रही है। यानी, 6 सर्वे में मामला आधे-आधे पर ठहरता नजर आता है। आखिर में क्या होगा, उसके लिए करिए 11 दिसंबर तक का इंतजार।

तेलंगाना में एग्जिट पोल ने केसीआर को मुस्कुराने का मौका दे दिया है। तीन के तीन एग्जिट पोल उनकी वापसी पर मुहर लगा रहे हैं। टीआरएस से मुकाबले के लिए कांग्रेस और टीडीपी ने गठबंधन तो किया लेकिन लगता है कहीं कोई चूक रह गई इसलिए बहुमत का 60 सीट का आंकड़ा दूर की कौड़ी ही रह गया। 



मिजोरम के रूप में, उत्तर-पूर्व में कांग्रेस का आखिरी किला भी ढह जाएगा, ऐसा एग्जिट पोल की तस्वीर में दिखता है। 3 पोल मिजो नेशनल फ्रंट को बढ़त दिखा रहे हैं। हालांकि, यहां जोड़-तोड़ की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 


तो ये तो रही एग्जिट पोल की तस्वीर। अब नतीजों के लिए 11 दिसंबर का करिए इंतजार और चुनाव की हर खबर के लिए लॉग इन करिए अमरउजाला डॉट कॉम पर। नतीजों के दिन अमर उजाला पर आपको मिलेगी बेहद खास कवरेज और पल-पल का अपडेट


ये भी पढ़ें- EXIT POLL नतीजे: मध्यप्रदेश में फंस गया पेच तो राजस्थान में कांग्रेस, बाकी 3 राज्यों में ये है हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed