फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exclusive Interview with MD Azharuddin Congress Candidate from hyderabad jubilee hills seat

Exclusive Interview: पहले क्रिकेट अब राजनेता सबसे अच्छा क्या? अजहर बोले- दोनों अलग-अलग दौर की बात

Wed, 22 Nov 2023 06:59 AM IST
जलज मिश्रा नितिन यादव, हैदराबाद
नितिन यादव, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 Nov 2023 06:59 AM IST
सार

अजहर बोले- जनता अपने चहेते लोगों से काफी उम्मीद रखती है। आप जीतकर उनके बीच रहेंगे, तो किसी को कोई समस्या नहीं है। लोग चाहते हैं कि आप उनके सुख दुख का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
Exclusive Interview with MD Azharuddin Congress Candidate from hyderabad jubilee hills seat
MD Azharuddin - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन लंबे अरसे से राजनीति में हैं। यूपी के मुरादाबाद से सांसद रहने के बाद अब हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। ओवैसी के प्रभाव वाले हैदराबाद में उनके चुनाव लड़ने और अनेक आरोप-प्रत्यारोपों से जुड़े सवालों पर अमर उजाला से नितिन यादव ने उनसे विस्तार से बात की।
विज्ञापन


कुछ लोगों का काम ही है वोट बांटना, पर जनता समझदार
ओवैसी द्वारा गैर गंभीर नेता बताए जाने पर दिग्गज क्रिकेटर बोले-कुछ लोग बेमतलब की बयानबाजी करते हैं

आप मुरादाबाद से सांसद रहे और अब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा क्यों?
पी और राजस्थान में भी लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया लेकिन मेरा मन है कि अब मैं तेलंगाना में रहूं। मैं जब छोटा था तो यहां के लोग तभी से मेरे साथ रहे। जब मैं क्रिकेट खेलता था तो अपने घर के लोगों का प्रोत्साहन सबसे ज्यादा मिलता था। अब मैं उनके बीच आया हूं और तय किया है कि उनकी सेवा करूंगा।
विज्ञापन


बीआरएस कहती है, उन्होंने हैदराबाद में बहुत काम किया है। ऐसे में आप जुबली हिल्स की सीट कैसे जीतेंगे?
दस साल में बीआरएस की सरकार ने कुछ नहीं किया है। सड़कों पर पानी भरा है और मच्छर से जुड़ी बीमारियों से लोग परेशान हैं। हकीकत यह है कि यहां पर लोग सामान्य सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। वैसे भी सरकारी योजनाओं का लाभ तो सबको दिया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी सीट पर बीआरएस और ओवैसी दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं। ओवैसी का प्रत्याशी मुस्लिम है।
जब चुनाव लड़ रहे हैं तो सामने कोई भी आए। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए किया क्या है जो वोटों पर दावा कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड डिजिटल नहीं हुआ है और उर्दू अकादमी बंद पड़ी हुई है। इस्लामिक सेंटर का काम अधूरा है। वो सिर्फ कागजों पर अपने काम गिना रहे हैं। कुछ लोगों का इरादा ही वोट बांटने का है पर अब जनता समझदार है।  वह बेहतर फैसला करेगी।

ओवैसी आपको गैर गंभीर राजनेता बताते हैं।
कहने से क्या होता है। मैं जनता के साथ रहा हूं। मुरादाबाद में चार हजार करोड़ से ज्यादा के काम कराए। कुछ लोग लगातार बेमतलब की बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीति में आरोप लगते रहे हैं। इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए।

भाजपा कहती है, ओबीसी सीएम के सहारे सरकार बनाएंगे। मुस्लिम महिलाएं भी भाजपा को वोट देती हैं।
उनका इस राज्य में कुछ नहीं है। जनता समझ चुकी है पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस ने ही काम कराए हैं। लोगों को इंदिरा गांधी के जमाने में जो घर मिले थे, वह आज भी चल रहे हैं। कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा करेगी। भाजपा अफवाह फैलाती है। महिलाएं भी उसी समाज का हिस्सा हैं, जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

प्रधानमंत्री मोदी के करिश्मे के सहारे भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती है। यहां भी भाजपा को ऐसी ही उम्मीद है।
हर चीज की एक्सपायरी डेट होती है। मोदी की बातों में जनता नहीं आ रही है। कई राज्यों के चुनाव उदाहरण हैं। मोदी तो हिमाचल-कर्नाटक भी गए थे लेकिन कांग्रेस भारी बहुमत से जीती।

क्या इंडिया गठबंधन टूट रहा है।
ऐसा नहीं है। लोकसभा चुनाव में अभी देर है। सभी साथ आएंगे। सबकी विचारधारा एक है और मिलकर ही लड़ेंगे।

कई बार जब स्टार चेहरे जीतते हैं तो बाद में जनता को उपलब्ध नहीं होते। लोग उनसे नाराज हो जाते हैं।
जनता अपने चहेते लोगों से काफी उम्मीद रखती है। आप जीतकर उनके बीच रहेंगे, तो किसी को कोई समस्या नहीं है। लोग चाहते हैं कि आप उनके सुख दुख का हिस्सा बनें।


आप विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, क्या मुरादाबाद से फिर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?
देखिए दोनों जगहों में काफी अंतर है। यहां तीन से चार लाख वोटर हैं और वहां पर लगभग 20 लाख। अभी मेरी इच्छा है कि मैं तेलंगाना के लोगों की ही सेवा करूं। इसलिए अभी मेरा फोकस यहीं पर है। बाकी फैसले समय भी करता है तो वह मैं कैसे बता सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed