{"_id":"6654394c0b39deeb710fb559","slug":"ex-malegaon-mayor-abdul-malik-shot-in-nashik-maharashtra-news-in-hindi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नासिक में मालेगांव के AIMIM नेता और पूर्व मेयर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नासिक में मालेगांव के AIMIM नेता और पूर्व मेयर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
Mon, 27 May 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 27 May 2024 01:34 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात एक बजकर 20 मिनट पर घटी। पूर्व मेयर अब्दुल मलिक उस समय पुराने आगरा रोड पर एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्होंने मलिक पर तीन गोलियां चला दी।
विज्ञापन
अब्दुल मलिक
- फोटो : Facebook/Abdul Malik Mohammed Yunus Isa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में एक पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मालेगांव के पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर गोलिया चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब्दुल मलिक घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात एक बजकर 20 मिनट पर घटी। पूर्व मेयर उस समय पुराने आगरा रोड पर एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्होंने अब्दुल मलिक पर तीन गोलियां चला दी। अधिकारी ने बताया कि मलिक की छाती और पैर पर गोली लगी। फिलहाल पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।