{"_id":"5a30d8df4f1c1b8e698c177b","slug":"ex-foreign-affairs-minister-of-pakistan-khurshid-mahmud-kasuri-reason-for-coming-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के निशाने पर आए पाक के पूर्व विदेश मंत्री का भारत आने का मकसद यह था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम के निशाने पर आए पाक के पूर्व विदेश मंत्री का भारत आने का मकसद यह था
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
खुर्शीद महमूद कसूरी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी आजकल विवादों में घिरे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव प्रचार में जनसभाओं के दौरान कसूरी पर लगातार निशाना साधा। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। दरअसल, पाक के पूर्व विदेश मंत्री भारत किसी विशेष मकसद से नहीं बल्कि रामपुर के शाही परिवार की दिल्ली में हुई शादी में शामिल होने आए थे।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी रामपुर राजघराने के नवाब पूर्व मंत्री काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बड़े बेटे नवाबजादा अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां की शादी में शामिल होने आए थे। उन्होंने दिल्ली में सात से नौ दिसंबर के बीच शादी के सभी कार्यक्रमों में भाग लिया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आए नवाबजादे की शादी में मेहमान
विज्ञापन
खुर्शीद महमूद कसूरी पाकिस्तान के बड़े नेता होने के साथ ही रामपुर शाही परिवार के रिश्तेदार हैं और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के ममेरे भाई हैं। उनके खिलाफ लगातार भाजपा के बड़े नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आरोप-प्रत्यारोप संबंधित बयान मीडिया में छाए रहे, लेकिन वह शादी के सभी कार्यक्रमों में बेफिक्र नजर आए।
नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने फेसबुक पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें भी वह साथ नजर आ रहे हैं। आरोपों पर शादी के दौरान पाक के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने कोई बयान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी और मणिशंकर अय्यर के घर आयोजित डिनर में शामिल रहे मेहमानों ने कहा था कि डिनर एक निजी कार्यक्रम था जिसका मुद्दा गुजरात चुनाव नहीं था।
कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर झा के मुताबिक, 'यह एक निजी मुलाकात थी। खुर्शीद महमूद कसूरी और मणिशंकर अय्यर पुराने दोस्त हैं। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को कैसे बेहतर किया जाए, इस बारे में बात हुई थी।' पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा कि गुजरात चुनाव में पाकिस्तान का नाम नहीं घसीटा जाए।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि खुर्शीद महमूद कसूरी न सिर्फ पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे हैं, बल्कि दुनिया की बड़ी शख्सियत हैं। वे हमेशा से ही हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच अच्छे ताल्लुकात के पक्षधर रहे हैं। वो अक्सर भारत आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस बार उनको जिस तरह के विवाद में शामिल किया गया है वो गलत है।