फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex BSP leader Ashok Singh complained to EC, called attack political conspiracy Lok Sabha Elections 2024

Election 2024: पूर्व बसपा नेता अशोक सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत, हमले को राजनीतिक साजिश बताया

Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
गुलाम अहमद डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 15 Mar 2024 11:27 PM IST
सार

बसपा के पूर्व नेता अशोक सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने अपने ऊपर हुए हमलों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Ex BSP leader Ashok Singh complained to EC, called attack political conspiracy Lok Sabha Elections 2024
Ashok Singh - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा है कि वे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस कोशिश से उनकी पूर्व पार्टी बसपा के कुछ शीर्ष नेताओं को परेशानी हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपना नुकसान देखते हुए उन पर हमले तक करवाए गए हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अटल है और वे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


बसपा के पूर्व नेता अशोक सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने अपने ऊपर हुए हमलों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उत्तर पश्चिम की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से रोकने के लिए उन पर हमले तक करवाए गए और अब कई तरह से उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अटल है और वे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम करते रहेंगे। उनकी पार्टी पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


अशोक सिंह ने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed