फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-AICC secretary joins BJP, Himanta Biswa Sarma calls it 'landmark day'

Assam: राणा गोस्वामी ने थामा भाजपा का दामन, मुख्यमंत्री सरमा बोले- अभी तो कई कांग्रेसी नेता होंगे शामिल

Thu, 29 Feb 2024 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राणा गोस्वामी ने गुरुवार को भाजपा का दामन थामा है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अभी तो कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Ex-AICC secretary joins BJP,  Himanta Biswa Sarma calls it 'landmark day'
राणा गोस्वामी ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : ANI

विस्तार

असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राणा गोस्वामी ने गुरुवार को भाजपा का दामन थामा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा में उनका स्वागत किया। साथ ही इसे पूर्वोत्तर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन करार दिया। 
विज्ञापन


राणा गोस्वामी ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा के राज्य मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में राणा गोस्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अभी तो कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता और मंत्री रनोज पेगु और पीयूष हजारिका की मौजूदगी में राणा गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


भाजपा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक- सरमा
भाजपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। सूबे के बड़े नेता ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का चुना है। बता दें राणा गोस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पुरकायस्थ ने भी विधानसभा के अंदर और बाहर सरकार को पूरा समर्थन दिया है। कई और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी के काम से प्रभावित हूं- राणा गोस्वामी
पत्रकारों से बात करते हुए राणा गोस्वामी ने कहा कि मैंने कांग्रेस में अपनी पारी को विराम दे दिया है। अपने राज्य के लोगों की सेवा जारी रखने के लिए भाजपा के साथ यह नई पारी शुरू कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्य और सरमा की ऊर्जा और अनुभव ने उन्हें भाजपा की ओर खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed