फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Everest hight will be measured again

नेपाल में आए भूकंप के बाद एवरेस्ट की उंचाई पर शक, दोबारा होगी नपाई

Wed, 25 Jan 2017 03:56 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 03:56 AM IST
विज्ञापन
 Everest hight will be measured again
everest peak
नेपाल में दो वर्ष पहले आए भूकंप के पश्चात माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर वैज्ञानिक समुदाय की ओर से व्यक्त की गई शंकाओं के समाधान के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई दोबारा नापेगा।
विज्ञापन


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के महा सर्वेक्षक स्वर्ण सुब्बा राव ने कहा कि उनका विभाग एक अभियान दल को माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना कर रहा है। एवरेस्ट की ऊंचाई की घोषणा 1855 में की गई थी। कइयों के  द्वारा इसकी ऊंचाई नापी गई, लेकिन भारतीय सर्वेक्षण विभाग की माप को आज भी सही ऊंचाई माना जाता है। 
विज्ञापन


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अनुसार एवरेस्ट की ऊंचाई 29,028 फुट है। बहरहाल, शंका जताए जाने के बाद विभाग इसे दोबारा नापने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में दो साल पहले भीषण भूकंप आया था। इसके बाद से ही वैज्ञानिक समुदाय को शक है कि एवरेस्ट सिकुड़ रहा है, दोबारा नाप कराने का यह एक कारण है। इसके अलावा दूसरा कारण यह है कि यह वैज्ञानिक अध्ययन और प्लेट की गति को समझने में सहायता करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि इसके लिए आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है और यह अभियान एक माह में शुरू हो जाएगा। इस काम में एक महीना लग जाएगा और डाटा जारी करने में 15 दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed