फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EU top trade official ahead of India visit Said Look forward to advancing talks on free trade agreement

FTA: एफटीए पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए EU उत्सुक, कल पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की

Mon, 21 Aug 2023 11:07 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Aug 2023 11:07 PM IST
सार

यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की जयपुर में जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे और दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार और निवेश पर यूरोपीय संघ-भारत उच्च स्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
EU top trade official ahead of India visit Said Look forward to advancing talks on free trade agreement
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की। - फोटो : Twitter@PiyushGoyal

विस्तार

यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत को आगे बढ़ाकर प्रमुख साझेदार नई दिल्ली के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए तत्पर है। यूरोपीय संघ के शीर्ष व्यापार अधिकारी ने भारत यात्रा से पहले यह बात कही। यूरोपीय संघ की राजनयिक सेवा ने सोमवार को एक बयान में कहा, यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की (Valdis Dombrovskis) मंगलवार (22 अगस्त) को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

विज्ञापन


जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे डोम्ब्रोव्स्की
डोम्ब्रोव्स्की जयपुर में जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे और दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार और निवेश पर यूरोपीय संघ-भारत उच्च स्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। बयान में कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की के हवाले से कहा गया है, "भारत यूरोपीय संघ के लिए एक प्रमुख साझेदार है और हम अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं कि कैसे हम अपने संबंधों को और गहरा कर सकते हैं, विशेष रूप से मुक्त व्यापार समझौते के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाकर। जी-20 डब्ल्यूटीओ (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से ठीक छह महीने पहले हो रहा है, इसलिए हमें वैश्विक अशांति के समय बहुपक्षीय व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।"
विज्ञापन


यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस (ईईएएस) ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान वह भारत के साथ यूरोपीय संघ के संबंधों पर चर्चा के लिए भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने वाले हैं।यूरोपीय संघ ने कहा कि उसका लक्ष्य भारत के साथ संबंधों को गहरा करना है और तीन महत्वाकांक्षी समझौतों पर बातचीत के साथ काम करना है। इनमें एक मुक्त व्यापार समझौता, दूसरा निवेश संरक्षण समझौता और तीसरा भौगोलिक संकेत समझौता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में बंद हो गया था बातचीत का दौर
बयान में कहा गया है, व्यापार और तकनीकी परिषद में समानांतर जुड़ाव के माध्यम से घनिष्ठ यूरोपीय संघ-भारत सहयोग का प्रतीक है। पिछले साल यूरोपीय संघ और भारत ने 2023 के अंत तक वार्ता पूरी करने के लक्ष्य के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता बनाने के लिए बातचीत फिर से शुरू की थी। दोनों पक्षों ने पहले 2007 में बातचीत शुरू की थी, लेकिन 2013 में वह बंद हो गई। इसके बाद यूरोपीय संघ और भारतीय नेता मई 2021 में बातचीत फिर से शुरू करने के लिए सहमत हुए।

क्या है एफटीए?
मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आयात और निर्यात के बीच व्यापार की बाधाओं को दूर करने और परेशानी मुक्त व्यापार संबंधों को सुनिश्चित करने के लिए दो या दो से अधिक देशों के बीच एक समझौता है।

भारत में अपने मिशन के दौरान कार्यकारी उपाध्यक्ष डोम्ब्रोव्स्की यूरोपीय व्यापार के साथ एक बैठक में भी भाग लेंगे, जो भारत में यूरोपीय व्यापार महासंघ (एफईबीआई) की स्थापना के लिए यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल और टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई है।


जयपुर में बुधवार (23 अगस्त) से शुरू होने वाली जी-20 बैठक का मुख्य विषय- वैश्विक विकास और समृद्धि के लिए बहुपक्षीय व्यापार, समावेशी और लचीला व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला के साथ-साथ कागज रहित व्यापार के लिए तकनीकी का लाभ उठाना है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी उपाध्यक्ष डोम्ब्रोव्स्की को द्विपक्षीय बैठकों का भी अवसर मिलेगा, जिसमें कनाडाई व्यापार मंत्री मैरी एनजी, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई, तुर्की के व्यापार मंत्री ओमर बोलाट, इंडोनेशियाई व्यापार मंत्री ज़ुल्किफली हसन और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री यासुतोशी निशिमुरा शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed