फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eric Garcetti: 'An honor to return to India at such a historic time in US-India relations', says US Ambassador

Eric Garcetti: 'अमेरिका-भारत संबंधों के ऐसे ऐतिहासिक समय में भारत वापस आना सम्मान की बात', बोले US राजदूत

Thu, 11 May 2023 04:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 May 2023 04:40 PM IST
सार

गार्सेटी के परिचय पत्र की प्रस्तुति तब की गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका का दौरा करने वाले हैं।

विज्ञापन
Eric Garcetti: 'An honor to return to India at such a historic time in US-India relations', says US Ambassador
Eric Garcetti - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र देते हुए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने गुरूवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारियों को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने की बात की। तत्कालीन दूत केनेथ जस्टर के इस्तीफे के बाद जनवरी 2021 के बाद से ही भारत में अमेरिकी दूतावास बिना राजदूत के था। 
विज्ञापन


गार्सेटी ने कहा- "राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना और भारत में वापसी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंध को गहरा करने की दिशा में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। गार्सेटी ने कहा- "अमेरिका के साथ नजदीकियां और सच्ची साझेदारी बनाने के लिए भारत का धन्यवाद। मैं दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर बनाने की दिसा में काम करने के लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने बताया कि गार्सेटी अपना पहला आधिकारिक यात्रा अगले हफ्ते अहमदाबाद और मुंबई में होगा। गार्सेटी को राष्ट्रपति जो बाइडन का करीबी बताया जाता है। 

गार्सेटी के परिचय पत्र की प्रस्तुति तब की गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। बाइडन ने कहा- "पीएम मोदी का दौरा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा। रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी प्रौद्योगिकी साझेदारी को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।" 

गार्सेटी 12 साल तक लॉस एंजिल्स के नगर परिषद सदस्य रह चुके हैं। 2013 में उनकी नियुक्ति लॉस एंजिल्स के 42वें मेयर के तौर पर हुई थी। उस समय वे लॉस एंजिल्स के सबसे युवा मेयर बने और 2017 में दूसरी बार उन्हें मेयर के तौर पर चुना गया था। गार्सेटी 12 सालों तक नौसेना अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 


गार्सेटी ने कोलंबिया में रहते हुए हिंदी और भारतीय संस्कृति और इतिहास का अध्ययन किया। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed