{"_id":"60afcbb20c294b0d190bafd5","slug":"epidemic-the-current-guidelines-will-be-in-force-till-june-30-the-containment-zone-arrangement-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय का आदेश : 30 जून तक जारी रखें कंटेनमेंट जोन और पाबंदियों जैसे दिशा-निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय का आदेश : 30 जून तक जारी रखें कंटेनमेंट जोन और पाबंदियों जैसे दिशा-निर्देश
Thu, 27 May 2021 11:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 27 May 2021 11:50 PM IST
सार
गृह मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड मामलों में गिरावट आई है। दक्षिण व पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में जरूर केस नहीं घटे हैं।
विज्ञापन
Lockdown
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू मौजूदा राष्ट्रव्यापी दिशानिर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से कहा कि संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध अभी आवश्यक हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक मामले हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। नियंत्रण को कठोरता से लागू करने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में कोविड के मामलों में गिरावट हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ताजा आदेश में कहा कंटेनमेंट और अन्य उपायों के सख्त कार्यान्वयन से देश में नए और सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आई है। इसके बावजूद, वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू रखा जाए।
विज्ञापन
बता दें कि गृह मंत्रालय ने अप्रैल में जारी आदेश में राज्यों से कहा था कि राष्ट्रीय निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही रोकथाम के उपायों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Order of the Ministry of Home Affairs (MHA) to ensure compliance to containment measures for COVID19 to remain in force up to 30th June 2021: MHA pic.twitter.com/8DZVqy8tu6
— ANI (@ANI) May 27, 2021