फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineering college puts teachers to tests

जब इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचरों को देना पड़ा टेस्ट

Thu, 30 Jun 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
Engineering college puts teachers to tests
टीचर

अपने तरीके के अनूठे मामले में महाराष्ट्र के ठाणे में अलामुरी रतनामला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने की कॉलेज के 80 टीचरों का टेस्ट लिया। कॉलेज ने ये कवायद बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए की है।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने सबसे अच्छी उत्‍तर पुस्‍तिका को बाद में बच्चों को दिखाने के लिए एक अलग बैंक बनाने का भी मन बनाया है। टेस्ट में बैठी टीचर इसरानी ने कहा कि हम बच्चों को पढ़ाने में तो निपुण हैं पर हमारी योग्यता को काफी समय से परखा नहीं गया था।
विज्ञापन


इस टेस्ट के पीछे सिर्फ टीचरों को और परांगत बनाने का उद्देश्य है। हमारे टेस्ट का फॉर्मेट मुंबई विश्वविधालय ने सेट किया था। 

80 फीसद अंक न ला पाने की सूरत में मिलेगी साइड पोस्‍टिंग 

Engineering college puts teachers to tests
टेस्‍ट - फोटो : getty

वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जो टीचर कम से कम 80 फीसद अंक नहीं ला पाएग उसे टीचरी की जगह दूसरी पोस्‍टिंग दे दी जाएगी, जबतक वह अपना टेस्ट पास नहीं कर लेता।

कॉलेज के डीन ‌दिनेश इसरानी का कहना है कि मैं नहीं चाहता की कोई छात्र आकर मुझे कहे की टीचर को ये नहीं आता वह नहीं आता।

साथ ही जो टीचर एक से अधिक विषय पढ़ाते हैं उन्हें दूसरे पेपर के लिए अगले माह टेस्ट देना होगा।
(Published by Abhishek)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed